हल्द्वानी- एक बार फिर आपको झुमाने आ रहे है लोकगायक महेश कुमार, ओ मेरी रंगीली धना

हल्द्वानी-(जीवन राज)- (Kumaoni folk singer Mahesh Kumar) ओ मेरी रंगीली धना- उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार जल्द ही अपना एक नया कुमाऊंनी गीत लेकर आ रहे हैं। जो आपकों झूमने पर मजबूर कर देता। यह गीत उनके चैनल महेश कुमार एलआर से रिलीज होगा। जो उनके चैनल से पहला गीत होगा। इस गीत में
 | 
हल्द्वानी- एक बार फिर आपको झुमाने आ रहे है लोकगायक महेश कुमार, ओ मेरी रंगीली धना

हल्द्वानी-(जीवन राज)- (Kumaoni folk singer Mahesh Kumar) ओ मेरी रंगीली धना- उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार जल्द ही अपना एक नया कुमाऊंनी गीत लेकर आ रहे हैं। जो आपकों झूमने पर मजबूर कर देता। यह गीत उनके चैनल महेश कुमार एलआर से रिलीज होगा। जो उनके चैनल से पहला गीत होगा। इस गीत में महेश कुमार के साथ अपनी सुरीली आवाज दी है रोहित आगरी ने। एक बार फिर यह गीत लांच से पहले सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके कुछ बोल महेश कुमार के यू-ट्यूब चैनल पर सुनने को मिल रहे है। जो सुनने में काफी जबरदस्त लग रहा है। अपनी आवाज की बदौलत अपने चाहने वालों की संख्या में इजाफा किया है।

हर गाने को हिट कर देते है महेश

लोकगायक महेश कुमार ने बताया कि जल्द ही उनका एक नया गीत लांच होगा। लंबे समय से एक डांस वाले सांग का इंतेजार कर रहे महेश के फैंस को इस बार ठुमके लगाने का मौका मिलेगा। इससे पहले भी महेश कई सुपर हिट गीत दे चुके हैं। उनका सौली धुरा धुर जंगला जिस गीत ने उन्हें लोगों के दिलों में बसा दिया। यह गीत अभी तक 12 लाख से ऊपर लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। इसके बाद आये गीतों ने महेश को सबका चहेता बना दिया। त्यर भक्त हैगि सब, कोसी गाड़ा धाना, नॉन स्टॉप, लागछी तू बड़ी झम्म, मन की परी, सरूली साली, हिमुली, भाना बामणी जैसे गीतों से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनकी सुरीली आवाज हर गीत को हिट कर देती है।

काफी संघर्ष के बाद मिली मंजिल

मूलरूप से सोमेश्वर तहसील के गांव मलौज के रहने वाले महेश कुमार को बचपन से ही गायकी का बड़ा शौंक था। इसी शौक ने उन्हें आज उत्तराखंड का सुपरस्टार गायक बना दिया। बचपन पर महेश स्कूलों में खूब गाना गाया करते थे। स्कूल के शिक्षकों से लेकर बच्चों तक उनके गीतों के बड़े मूरीद थे। गरीबी में पले-बढ़े महेश ने काफी संघर्ष कर अपनी मंजिल हासिल की। महेश बौरारो घाटी के ऐसे एक मात्र गायक कलाकर है जो लोकगायक स्व. मदन राम जी के बाद एक बड़े स्तर पर उभरकर सामने आये है। जल्द ही उनके कई और सुपरहिट गीत आपकों सुनने को मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub