पौड़ी- यहां कोरोना संक्रमित शव से गहने गायब, डीएम तक पहुंचा मामला

पौड़ी के श्रीनगर से सम्बद्ध बेस अस्पताल में एक मृत कोरोना संक्रमित महिला के शव से आभूषण चोरी होने का मामला सामने है, जानकारी के अनुसार महिला का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। दरअसल महिला भर्ती होने से एक दिन पहले ही कोरोना पाॅजिटिव थी। जिसके चलते
 | 
पौड़ी- यहां कोरोना संक्रमित शव से गहने गायब, डीएम तक पहुंचा मामला

पौड़ी के श्रीनगर से सम्बद्ध बेस अस्पताल में एक मृत कोरोना संक्रमित महिला के शव से आभूषण चोरी होने का मामला सामने है, जानकारी के अनुसार महिला का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। दरअसल महिला भर्ती होने से एक दिन पहले ही कोरोना पाॅजिटिव थी। जिसके चलते महिला बच नही पाई, उसका 21 सितम्बर को निधन हो गया। माहिला के पुत्र विभोर बहुगुणा ने बताया कि उनकी मां 8 सितंबर को पॉजिटिव मिलीं थीं जिस कारण उन्हे 9 सितम्बर को बेस चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया।

उन्होने बताया कि जब 21 सितंबर को उनकी माता का निधन हुआ था तो अंत्येष्टि के लिए लाए गए शव को संक्रमित होने के बावजूद भी ठीक से पैक नहीं किया गया था। जिस किट में शव रखा थाए वह फटी हुई थी। दूसरी किट मंगाने पर उसकी चैन खराब थी। ऐसे में जब किट के अंदर से शव देखा तो एक कान का कुंडल व चेन गायब मिली। महिला के पुत्र बहुगुणा ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।

वही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी मामले को गंभीर लेते हुए कोरोना संक्रमित महिला के पुत्र की सभी शिकायतों की गहनता से जांच करने के आदेश दिये है। जिलाधिकारी बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से पहले इस विषय की पूरी जानकारी ली जाएगी और फिर जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर फौरन कार्यवाही की जायेगी।