हल्द्वानी- जमरानी बांध को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता, देखिए क्या होंगे सुधार

जमरानी बांध परियोजना को जल्द ही धनराशि मिलने की सम्भावना है। वित्तीय एजेंसी एशियन डेवलेपमेंट बैंक की टीम सोमवार को धनराशि देने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान काठगोदाम में स्थित रेलवे स्टेशन पर एडीबी टीम का ग्रामीणों ने छोलिया नृत्यए टीका चंदन से स्वागत किया। ग्रामिणों में सिंचाई अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों
 | 
हल्द्वानी- जमरानी बांध को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता, देखिए क्या होंगे सुधार

जमरानी बांध परियोजना को जल्द ही धनराशि मिलने की सम्भावना है। वित्तीय एजेंसी एशियन डेवलेपमेंट बैंक की टीम सोमवार को धनराशि देने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान काठगोदाम में स्थित रेलवे स्टेशन पर एडीबी टीम का ग्रामीणों ने छोलिया नृत्यए टीका चंदन से स्वागत किया। ग्रामिणों में सिंचाई अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी शामिल थी जिन्होने मिलकर एडीबी अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान एडीबी टीम ने जमरानी बांध से सम्बंधित मत्स्य पालनए सिंचाई की व्यवस्थाए पेयजल योजना और बिजली उत्पादनए नौकायन समेत तमाम प्रस्तावित योजनाओं की अधिकारियों से जानकारी ली।

हल्द्वानी- जमरानी बांध को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता, देखिए क्या होंगे सुधार

और उस पर सरकार द्वारा धनराशि दिए जाने को कहा। एडीबी की टीम द्वारा जमरानी बांघ परियोजना को धनराशि देने के लिए सोमवार को जमरानी के डूब क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया गया इस दौरान एशियन डेवलेपमेंट बैंक ने जमरानी बांध परियोजना को फंडिंग करने की मंजूरी दी है। भ्रमण करत समय एबीडी टीम ने ग्रामिणों को यह विश्वास दिलाया कि गांव वालों की सभी समस्याओं का हल एडीबी टीम के द्वारा किय जाएगा भ्रमण के दौरान एडीबी टीम ने ग्रामिणों की प्रमुख समस्याओं एवं रूझानों पर चर्चा की जिनका समाधान जल्द ही करने को कहा गया इसके साथ ही एडीबी टीम के अधिकारियों ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एडीबी की टीम ने बांध परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। और गांव के भ्रमण के दौरान एडीबी अधिकारियों ने हैड़ाखान मंदिर के भी दर्शन किए। टीम का बांध परियोजना को लेकर काफी सकारात्मक रुख रहा है। टीम बांध परियोजना के सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ग्रामीणों का पुनर्वास कैसे हो, कहां हो और क्या उन्हें सुविधाएं दी जानी है, इस पर खास फोकस टीम का रहा है। टीम ने बांध परियोजना को जल्द धनराशि दिलाने पर भी सहमति जताई है। एडीबी टीम की अगवानी करने वालों में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुकेश मोहन, एमसी पांडे, संजय शुक्ल, भारत भूषण पांडे, हरिनंदन कापड़ी, शाहनवाज, संजय, भास्कर कांडपाल, मनीष जोशी आदि थे।