हल्द्वानी-(बड़ी खबर)- हल्द्वानी जेल में दो कैदियों में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी मर्डर-लॉकडाउन के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी उपकारागार में दो कैदी आपस में भिड़ गये। जिसके बाद एक कैदी ने दूसरे कैदी पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। दोनों के बीच हुए खूनी लड़ाई से जेल में हडक़ंप मच
 | 
हल्द्वानी-(बड़ी खबर)- हल्द्वानी जेल में दो कैदियों में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी मर्डर-लॉकडाउन के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी उपकारागार में दो कैदी आपस में भिड़ गये। जिसके बाद एक कैदी ने दूसरे कैदी पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। दोनों के बीच हुए खूनी लड़ाई से जेल में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में जेल में उपचार के बाद घायल कैदी को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बेस रेफर कर दिया गया। लेकिन बेस में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

हल्द्वानी-(बड़ी खबर)- हल्द्वानी जेल में दो कैदियों में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

जेलर संजीव ह्यांकी की ओर से आरोपित कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी छेडख़ानी के आरोप में बंद है जबकि मृतक डकैती के आरोप में बंद है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 19 वर्षीय बाजपुर निवासी शानू पुत्र नन्हे डकैती कांड के आरोप में चार मार्च से जेल में बंद था। वहीं हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी आलोक नेगी पुत्र रमेश सिंह भी छेड़छाड़ के आरोप में छह मार्च को जेल में लाया गया था। दोनों को बैरक नंबर एक मे रखा गया था। रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कैदी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान शानू और आलोक के बीच बहस हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई।

बताया जा रहा है कि आलोक ने गुस्से में लेटे हुए शानू के सीने पर मुक्के के कई प्रहार कर दिए। शानू जैसे ही उठाए गश खाकर जमीन पर गिर गया।जेल प्रशासन को इसका पता चला तो तुरंत चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद शानू को सुशीला तिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। सुशीला तिवाड़ी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। बेस के चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा जाएगा।

Murder in haldwani, haldwani murder case

यहाँ भी पढ़े

देहरादून-लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर ऐसे कर दिये झूठे तथ्य प्रसारित, पति साहित नप गई नगर पालिका अध्यक्ष

हल्द्वानी- बनभूलपुरा की घटना पर सीएम त्रिवेन्द्र का एक्शन, दिये क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश