हल्द्वानी-जय अरिहंत में बच्चों को दी यौन अपराधों की जानकारी, बताया कैसे करें शिकायत

Haldwani News-विगत दिनों हैदराबाद में हुए बलात्कार कांड के विरोध में आज हल्दुचौड़ स्थित जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की विशेष प्रार्थना सभा में समाज के उन लोगों पर आक्रोश व्यक्त किया गया, जिन्होंने नारी के नारीत्व को गहरी चोट पहुंचाई है। विद्यार्थियों को कविता व नाटक मंचन के माध्यम से आत्म सुरक्षा की जानकारी दी
 | 
हल्द्वानी-जय अरिहंत में बच्चों को दी यौन अपराधों की जानकारी, बताया कैसे करें शिकायत

Haldwani News-विगत दिनों हैदराबाद में हुए बलात्कार कांड के विरोध में आज हल्दुचौड़ स्थित जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की विशेष प्रार्थना सभा में समाज के उन लोगों पर आक्रोश व्यक्त किया गया, जिन्होंने नारी के नारीत्व को गहरी चोट पहुंचाई है। विद्यार्थियों को कविता व नाटक मंचन के माध्यम से आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई। आत्म सुरक्षा के विषय को स्पष्ट करने के लिए व यौन सुरक्षा की जानकारी के लिए एक फिल्म भी दर्शाई गई। इसके साथ ही मार्शल आट्र्स शो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में आत्मरक्षा की तकनीक समझाई गयी।

हल्द्वानी-जय अरिहंत में बच्चों को दी यौन अपराधों की जानकारी, बताया कैसे करें शिकायत

उन्हें बताया गया कि किस प्रकार वे अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार के विरोध में जवाब दें। बच्चों को समाज की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए सचेत रहने की शिक्षा देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन और वोमेन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस घटना से आहत प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी तथा समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्रा प्रतिनिधियों ने अपनी बांह पर दिन भर काला फीता बांधकर इस प्रकार की घटनाओं और अपराधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।