हल्द्वानी-पहले साथ जबेली खाई, गुस्से में पति ने पत्नी पर कर दिये चाकू से किये ताबड़तोड़ वार

शुक्रवार शाम एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमले में पत्नी घायल हो गई। आनन-फानन में उसे महिला बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति का गिरफ्तार कर लिया। उसके गले मे 18 टांके आए हैं। आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने
 | 
हल्द्वानी-पहले साथ जबेली खाई, गुस्से में पति ने पत्नी पर कर दिये चाकू से किये ताबड़तोड़ वार

शुक्रवार शाम एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमले में पत्नी घायल हो गई। आनन-फानन में उसे महिला बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति का गिरफ्तार कर लिया। उसके गले मे 18 टांके आए हैं। आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि कालाढूंगी रोड स्थित पाडेय निवास में डॉ. मनोज जोशी वाली गली में रहने वाला हरिशंकर कश्यप पेशे से ऑटो चालक है। पुलिस ने बताया कि वह स्मैक का लती है और आए दिन नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करता रहता है। शुक्रवार को आटो चालक की पत्नी ममता, अपने बच्चों के संग आरके टेंट हाउस रोड के पास रहने वाली बहन आरती पत्नी बबलू राणा के घर गई थी। दोपहर में हरिशंकर कश्यप भी वहां आ गया। खाना-खाने के बाद सभी सो गए। शाम को सभी ने साथ जलेबी खाई।

हल्द्वानी-पहले साथ जबेली खाई, गुस्से में पति ने पत्नी पर कर दिये चाकू से किये ताबड़तोड़ वार

शाम छह बजे ममता ने गुरुवार शाम बेटी को पीटने पर नाराजगी जताई। इससे हरिशकर गुस्से में आ गया। रसोई से चाकू निकालकर लाया और ममता के गले पर ताबड़तोड़ तीन हमले कर दिए। अचानक घटना से घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने के साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में पुलिस और लोगों ने घायल ममता को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी आए दिन नशे में पत्नी ममता और बच्चों से मारपीट करता रहता है। इससे पहले स्मैक बेचने के आरोप में हरिशंकर पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub