हल्द्वानी- राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हुई ये कार्यवाही तो हल्द्वानी में धरने पर बैठी इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर पर आज विपक्षी दल कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। इससे पहले भी कांग्रेस लगातार सत्ताधारी भाजपा को राज्य से लेकर केन्द्र तक घेरने में जुटी है। आज बुद्धपार्क में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एफआईआर के
 | 
हल्द्वानी- राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हुई ये कार्यवाही तो हल्द्वानी में धरने पर बैठी इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर पर आज विपक्षी दल कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। इससे पहले भी कांग्रेस लगातार सत्ताधारी भाजपा को राज्य से लेकर केन्द्र तक घेरने में जुटी है। आज बुद्धपार्क में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एफआईआर के बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हल्द्वानी- राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हुई ये कार्यवाही तो हल्द्वानी में धरने पर बैठी इंदिरा हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। वह विपक्ष को कुचलना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के नेताओं का उत्पीडऩ किया जा चुका है लेकिन अब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एक भी शब्द नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में प्रधानमंत्री केयर फंड में आये पैसे को सार्वजनिक किया जाय, लोगों को पता तो लगे कि कितना फंड जमा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में पीएम फंड को सार्वजनिक करने के लिए लगातार सवाल उठ रहे है। ऐसे में भाजपा सरकार पीएम केयर फंड को सार्वजनिक करें। आज उन्होंने बुद्धपार्क में प्रदर्शन कर सोनिया गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर का विरोध जताया।