हल्द्वानी-भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति बोली हमें बदला लेना चाहिए

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने भारत के वीर सपूत जिन्होंने सन् 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान लद्दाख की गलवान घाटी में हमारे कल के लिए अपना आज खो दिया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये, उन्हें कल सायं 19 जून 2020 को कालाढूंगी चौराहा स्थित शहीद
 | 
हल्द्वानी-भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति बोली हमें बदला लेना चाहिए

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने भारत के वीर सपूत जिन्होंने सन् 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान लद्दाख की गलवान घाटी में हमारे कल के लिए अपना आज खो दिया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये, उन्हें कल सायं 19 जून 2020 को कालाढूंगी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम महिला प्रदेश अध्यक्ष कनक चंद की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव संजय दुम्का ने देश के रक्षक सिपाहियों को समर्पित किया। जिन्होने यह कार्य बखूबी से निभाया।

हल्द्वानी-भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति बोली हमें बदला लेना चाहिए

अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, डॉ पंकज अग्रवाल, शोबन सिजवाली, निखिल अग्रवाल, नीतू रौतेला, भावना भंडारी, रमा रानी सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे जाबाज़ चीन से डट कर लड़े, उन्होने युद्ध में कोई कसर नही छोड़ी और देश के लिए अपना पूरा योगदान दिया। उन्होने कहा कि अब देश की रक्षा करने की हमारी बारी है, चीन को 1962 के युद्ध का करारा जबाब देना है, इस दौरान सभी ने शपथ ली कि आज के बाद चीन के सभी उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे और इसकी शुरुआत अपने अपने मोबाइल से सभी चीनी ऐप्प डिलीट करके की जाए और आगे कोई भी चीनी उत्पाद प्रयोग में ना लाएं जाएं, जिससे चीन को सबक मिलेगा और वो धरातल पर आ जायेगा। वंदे मातरम।