हल्द्वानी-अगर दांतों की झनझनाहट या दर्द से है परेशान तो आजमाये डा. एनसी पाण्डेय के ये उपाय

साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय ने दांतों की समस्याओं से परेशान लोगों को अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने अपने चैनल में एक नया वीडियो अपडेट करते हुए दंातों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। डा. एनसी पाण्डेय ने बताया कि दांतों में होने वाली झनझनाहट यानी टूथ सेंसिटिविटी
 | 
हल्द्वानी-अगर दांतों की झनझनाहट या दर्द से है परेशान तो आजमाये डा. एनसी पाण्डेय के ये उपाय

साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय ने दांतों की समस्याओं से परेशान लोगों को अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने अपने चैनल में एक नया वीडियो अपडेट करते हुए दंातों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। डा. एनसी पाण्डेय ने बताया कि दांतों में होने वाली झनझनाहट यानी टूथ सेंसिटिविटी आम समस्या है। अगर ठंडा या गर्म खाने पर दांतों और मसूड़ों में तेज झनझनाहट या दर्द होता है तो इसे बढ़ावा न दें।

देखियें वीडियो-

उन्होंने बताया कि यह झनझनाहट किसी एक दांत में भी हो सकती है और सभी दांतों में भी। कभी-कभी ये समस्या मुंह में हवा खींचने पर भी हो सकती है। ऐसा समस्या के ज्यादा गंभीर होने पर होता है। मसूड़े दांतों की जड़ की तरफ से खुलने लगते हैं, जिसे हम दन्त विज्ञान की भाषा में जिंजाईवल रिसेशन कहते हैं। ऐसे में ज्यादा सख्त बाल वाले ब्रश या बहुत ज्यादा पेस्ट लगाकर दांतों को देर तक रगड़ते रहने से दांतों पर दोहरी मार पड़ती है। इससे दांतों में झनझनाहट होने लगती है। उन्होंने इसकी पूरी जानकारी इस वीडियो के माध्यम से दी कैसे हम दांतों की समस्या से बच सकते हैं।