हल्द्वानी- किसान हितों के मॉडल पर मंडी कर रहा हूँ विकसित, ऐसा किया मंडी चेयरमैन ने 1 साल में बेमिसाल काम

Haldwani Mandi News, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह कहना है मण्डी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गजराज बिष्ट का जिन्होंने अपने एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने प्रदेश
 | 
हल्द्वानी- किसान हितों के मॉडल पर मंडी कर रहा हूँ विकसित, ऐसा किया मंडी चेयरमैन ने 1 साल में बेमिसाल काम

Haldwani Mandi News, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह कहना है मण्डी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गजराज बिष्ट का जिन्होंने अपने एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने प्रदेश में 35 विपणन केन्द्र खोले जिसमें से 28 केन्द्रों का लाभ किसानों को मौजूदा समय में पहुंच रहा है।

हल्द्वानी- किसान हितों के मॉडल पर मंडी कर रहा हूँ विकसित, ऐसा किया मंडी चेयरमैन ने 1 साल में बेमिसाल काम

अबतक 590 किसान इन केन्द्रों के माध्यम से अपनी फसल की बिक्री का सीधा भुगतान अपने खातों में प्राप्त कर चुके है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में मण्डी परिषद द्वारा 123 सम्पर्क मार्ग, 92 हैण्डपंप तथा 62 मण्डी परिसर को 3427.89 लाख स्वीकृत किये गए। वही नये साल से किसानों को 50 फीसदी की सब्सिडी में आलू, अदरक एंव लिलियम फूल के बीच उपलब्ध करायें जाएंगे जिससे किसानों को आर्थिक रुप से फायदा पहुंच सकें।

हल्द्वानी में विकसित होगी जैविक मण्डी

इसके अलावा मण्डी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी में जल्द ही उत्तराखंड की पहली जैविक और फूलों की मण्डी खुलने जा रही है जिसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो ही सहयोग कर रहे है। इस मण्डी का उद्देश्य प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देना है, ताकी जैविक खेती द्वारा की गई पैदावार का किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सके। वही प्रदेश में रोजगार के अवसर भी पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में 6 माह में जैविक मण्डी का शिलान्यास किया जाएगा। जिसको विकसित करने के लिए सरकार द्वारा फंड रीलीज किया जा चुका है।