हल्द्वानी-हाउस टैक्स बढ़ाने पर पार्षद का हल्ला बोल, ऐसे किया नगर निगम का विरोध

हल्द्वानी-आज नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाये जाने के खिलाफ वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में लोगों ने मेयर जोगेन्द्र रौतेला के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क और हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया गया। पहले नगर निगम ने 50 प्रतिशत हाउस
 | 
हल्द्वानी-हाउस टैक्स बढ़ाने पर पार्षद का हल्ला बोल, ऐसे किया नगर निगम का विरोध

हल्द्वानी-आज नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाये जाने के खिलाफ वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में लोगों ने मेयर जोगेन्द्र रौतेला के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क और हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया गया। पहले नगर निगम ने 50 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके बाद 25 प्रतिशत कर दिया गया फिर 15 प्रतिशत किया गया। इससे लोगों में आक्रोश है।

हल्द्वानी-हाउस टैक्स बढ़ाने पर पार्षद का हल्ला बोल, ऐसे किया नगर निगम का विरोध
आज वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बढ़ाये गये हाउस टैक्स को माफ किया जाय। कोरोनाकाल में लोगों के पास खाने के लिए नहीं है और नगर निगम टैक्स बढ़ा रहा है। ऐसे में उन्होंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में रामबेदी, गुप्ता, ममता मेहरा, हेमलता पाण्डेय, चम्पा पांडेय, कंचन जोशी, कंचन, हेमा कालाकोटी, ऋतु मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव मौजूद थे।