हल्द्वानी- हरदा की पोस्ट पर भाजपा में हलचल, फिर गरमाई प्रदेश की सियासत

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हलचल पैदा कर दी है। हरदा की इस पोस्ट को भाजपा की सियासत से जोड़ा जा रहा है। जिसमें उन्होंने प्रदेश में बदलाव की ओर इशारा किया है। हरदा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के
 | 
हल्द्वानी- हरदा की पोस्ट पर भाजपा में हलचल, फिर गरमाई प्रदेश की सियासत

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हलचल पैदा कर दी है। हरदा की इस पोस्ट को भाजपा की सियासत से जोड़ा जा रहा है। जिसमें उन्होंने प्रदेश में बदलाव की ओर इशारा किया है। हरदा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के चुनाव और उत्तराखंड में मची हलचल, एक बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि उत्तराखण्ड फिर राजनैतिक अस्थिरता की तरफ जा रहा है। बीजेपी उत्तराखण्ड में राजनैतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए अपराधिक स्तर तक दोषी है। राज्य के जन्म के साथ ही,भाजपा ने उत्तराखण्ड में अस्थिरता को जन्म दिया। ऐसा लगता है, अस्थिरता की लत भाजपा को इतनी गहरी लग चुकी है किए वो छूटे नहीं छूट रही है।

हल्द्वानी- हरदा की पोस्ट पर भाजपा में हलचल, फिर गरमाई प्रदेश की सियासत

हरदा ने यह पोस्ट तब किया जब दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में सोशल मीडिया पर एक मैसेज चल रहा है कि अगले मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज होंगे। जिसका बाद उनका पोस्ट प्रदेश के मुखिया बदलने की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि भाजपा ने ऐसे बातों को साफ इनकार कर दिया है। लेकिन हरदा ने अपने पोस्ट के माध्यम से भाजपा की मौजूदा प्रदेश सरकार को भी लपेट लिया है। फिलहाल सियासी गलियारे में चर्चाएं जोरों पर है। देखना है कि हरदा द्वारा फेंकी गई यह गुगली सटीक बैठती है या फिर हर बार की तरह उनकी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने मात्र है। लेकिन कुल मिलाकर हरदा की गुगली ने भाजपा में हलचल पैदा कर दी है।