हल्द्वानी-इस ग्राम पंचायत को मिला दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, पढिय़े क्या किया इस गांव ने ऐसा खास

हल्द्वानी- कुंवरपुर ग्राम पंचायत का पंडित दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह हल्द्वानी ब्लॉक का एक मात्र ग्राम पंचायत है। साथ ही कुमाऊं की एकमात्र ग्राम पंचायत है जिसे पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बता दें कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर साल 24 अप्रैल
 | 
हल्द्वानी-इस ग्राम पंचायत को मिला दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, पढिय़े क्या किया इस गांव ने ऐसा खास

हल्द्वानी- कुंवरपुर ग्राम पंचायत का पंडित दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह हल्द्वानी ब्लॉक का एक मात्र ग्राम पंचायत है। साथ ही कुमाऊं की एकमात्र ग्राम पंचायत है जिसे पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बता दें कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर साल 24 अप्रैल को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार प्रदान करता है। अब 2019-20 के लिए कुंवरपुर ग्राम पंचायत का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

हल्द्वानी-इस ग्राम पंचायत को मिला दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, पढिय़े क्या किया इस गांव ने ऐसा खास
इस पुरस्कार के तहत ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये का दिए जाते हैं। इस पर पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 2019-20 में कार्यकाल में गांव की पेयजल, बिजली जैसी समस्याओं का समाधान हुआ। इसके अलावा बायोगैस प्लांट पर भी काम हुआ था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। वही ग्राम प्रधान चित्रा बिष्ट ने कहा कि पूर्व ग्राम पंचायत ने जो काम किए उसी का परिणाम है कि ग्राम पंचायत को पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करती हूं।

बता दें कि प्रदेश से हर साल सर्वश्रेठ ग्राम पंचायत का चयन किया जाता है। कुवंरपुर ग्राम पंचायत का इस बार पंडित दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए का चयन किया गया है। यह कुमाऊं मंडल की एक अकेली चयनित ग्राम पंचायत है। जिसके बाद गांव में खुशी का माहौल है।