हल्द्वानी-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को भी भाये लोकगायक बीके सामंत के गीत, राजभवन में गूंजा थल की बजारा

उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत आज उत्तराखंड के संगीत जगत में एक बड़ा नाम है। उनका सबसे हिट गीत थल की बजारा यू-ट्यूब पर करीब 3 करोड़ पहुंचने वाला है। जल्द ही थल की बाजार गीत 3 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो जायेगा। आम जनता ही नहीं बड़ी-बड़ी हस्तियां भी उनके गीतों की
 | 
हल्द्वानी-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को भी भाये लोकगायक बीके सामंत के गीत, राजभवन में गूंजा थल की बजारा

उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत आज उत्तराखंड के संगीत जगत में एक बड़ा नाम है। उनका सबसे हिट गीत थल की बजारा यू-ट्यूब पर करीब 3 करोड़ पहुंचने वाला है। जल्द ही थल की बाजार गीत 3 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो जायेगा। आम जनता ही नहीं बड़ी-बड़ी हस्तियां भी उनके गीतों की दीवानी है। ऐसे में भला महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का पीछे रहने वाले। पहाड़ के प्रति प्यार और उत्तराखंड के रहने वाले भगत सिंह कोश्यारी ने जब लोकगायक बीके सामंत को सुना तो वह खुश नजर आये। थल की बजारा गीत महाराष्ट्र के राजभवन में गंूजा ने सभी ने तालियों से स्वागत किया।

हल्द्वानी-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को भी भाये लोकगायक बीके सामंत के गीत, राजभवन में गूंजा थल की बजारा
विगत दिवस उत्तराखंड के कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल में सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता हेमंत पाण्डेय, नरेन्द्र लडवाल, राज भट्ट के साथ लोकगायक बीके सामंत शामिल थे।

हल्द्वानी-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को भी भाये लोकगायक बीके सामंत के गीत, राजभवन में गूंजा थल की बजारा

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और नैनीताल जिले के सांसद रह चुके और वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पहाड़ी गीतों का आनंद लिया। इस दौरान लोकगायक बीके सामंत ने तू ऐ जा ओ पहाड़ सुनाकर पलायन का दर्द उजागार किया। इसके बाद थल की बजारा से माहौल को खुशनुमा बना दिया। बालीवुड से जुड़े कलाकारों ने उनके गीतों की जमकर सराहना की।

हल्द्वानी-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को भी भाये लोकगायक बीके सामंत के गीत, राजभवन में गूंजा थल की बजारा

लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि जिस तरह से उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों ने उनके गीतों को प्यार दिया है। उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह पहाड़ के लिए हमेशा कुछ अलग करने की सोचते है। राज्यपाल कोश्यारी ने उनकी गीतों की तारीफ की। साथ ही सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने उनसे बातचीत कर उनके गीतों के बारे में जानकारी ली।

तू ऐ जा ओ पहाड़ गीत को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लांच किया था। पलायन पर आधारित इस गीत की सीएम त्रिवेन्द्र ने भी प्रशंसा की थी। लोकगायक बीके सामंत ने आज अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड को एक नये मुकाम पर खड़ा किया है। हर कोई उनके गीतों का दीवाना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनका एक और गीत रिलीज होगा जिसकी तैयारी चल रही है।