हल्द्वानी-(अलविदा 2019)-एक ऐसा उत्तराखंडी गीत जो साल भर रहा सबसे टॉप, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Haldwani News- (जीवन राज)-Thal ki bazar Kumaoni Hit Songs साल भर आपकों इस गीत ने खूब थिरकाया। जिसने टिक-टॉक से लेकर हैल्लो एप, व्हाट्सएप स्टेट्स और यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा वीडियो बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। जिस गीत ने बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वो गीत है थल की
 | 
हल्द्वानी-(अलविदा 2019)-एक ऐसा उत्तराखंडी गीत जो साल भर रहा सबसे टॉप, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Haldwani News- (जीवन राज)-Thal ki bazar Kumaoni Hit Songs  साल भर आपकों इस गीत ने खूब थिरकाया। जिसने टिक-टॉक से लेकर हैल्लो एप, व्हाट्सएप स्टेट्स और यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा वीडियो बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। जिस गीत ने बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वो गीत है थल की बजारा। पूरे साल इस गीत की धूम मची रही। हैरानी की बात यह है कि अभी भी लोग इस गीत के उतने ही दीवाने है जिनता शुरू में थे। यह गीत लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर शादी-पार्टियों में थल की बाजार ने अपना डंका बजाया। पहली बार साफ वीडियो और एक नये म्यूजिक से साथ जब एक कुमाऊंनी गीत बाजार में आया तो लोगों में बहुत पसंद आया। जिसके बाद वह वायरल हो गया।

सबसे टॉप रहा थल की बजारा

इस गीत के पीछे जिस शख्स ने कड़ी मेहनत की और उत्तराखंड के संगीत को एक नये आयाम तक पहुंचा। आज वह नाम बच्चे-बच्चे की जुबां पर है। भला कौन नहीं जानता सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत को, जिन्होंने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड के संगीत जगत को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। पहले यो मेरो पहाड़ गीत से लोगों का दिल जीता। इसके बाद आये थल की बजारा गीत Thal ki bazar Kumaoni Hit Songs  से समूचे उत्तराखंड में अपना डंका बजा दिया। बीके सामंत ने खुद इस गीत को लिखा और कंपोज भी किया। उन्होंने इस गीत के लिए म्यूजिक तैयार किया। दिसम्बर 2018 में रिलीज हुए इस गीत ने नये साल आते ही कई रिकॉर्ड बना डाले।

यू-ट्यूब ट्रैडिंग में आया यो मेरा पहाड़

यह गीत सबसे कम समय में करोड़पति बन गया। यू-ट्यूब पर इस गीत को अभी तक ढाई करोड़ से ऊपर लोग देख चुके हैं। इसके अलावा लोगों ने इस गीत डांस और शादी-विवाह की वीडियो भी अपलोड की। हैरानी की बात है कि थल की बजारा Thal ki bazar Kumaoni Hit Songs नाम से कई वीडियो 1 से 2 लाख लोगों ने देखे हैं। लोकगायक बीके सामंत ने इसके बाद पलायन पर आधारित गीत तू ऐ जा ओ पहाड़ से सबका दिल जीत लिया। पलायन का दर्द उन्होंने अपने सुरों में बयां किया। जिसे प्रदेश के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी सराहा। इसके अलावा यो मेरो पहाड़ गीत पर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने ट्वीट किये। यो मेरो पहाड़ एक सप्ताह तक यू-ट्यूब ट्रैडिंग में रहा।

पहाड़ के लिए चिंचित दिखे सामंत

उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का फल हाल की बीके सामंत को उत्तराखंड गौरव सम्माान से मिला। लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि जल्द वह लोगों के बीच कुछ नया लेकर आयेंगे। साथ ही पहाड़ को लेकर उन्होंने कई योजनाओं को तैयार कर रहे है। वह पहाड़ को लेकर खासे चिंचित दिखे। सामंत इन दिनों मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में वह पहाड़ के लिए कुछ नया लेकर आयेंगे। जिससे वहां के युवाओं को भविष्य को संवारा जा सकें। अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड को लेकर उन्होंने कई सपने संजोये है जिन पर अभी पंख लगने बाकि है।