हल्द्वानी- “Go Clean Go Green” अभियान ऐसे बढ़ा रहा शहर की सुंदरता, 100 से अधिक स्कूली छात्र है शामिल

Go Clean Go Green, लंबे समय से शहर में बढ़ रही गंदगी से हर कोई परेशान है। जगह-जगह एकत्रित कूड़े के ढेरों से अनेक बीमारियां लोगो के बीच फैल रही है। शहर की गलियों, खाली मैदानों व मुख्य मार्गों के किनारे जमा कचरे से जहां एक ओर शहर की सुदंरता प्रभावित हो रही है। वही
 | 
हल्द्वानी- “Go Clean Go Green” अभियान ऐसे बढ़ा रहा शहर की सुंदरता, 100 से अधिक स्कूली छात्र है शामिल

Go Clean Go Green, लंबे समय से शहर में बढ़ रही गंदगी से हर कोई परेशान है। जगह-जगह एकत्रित कूड़े के ढेरों से अनेक बीमारियां लोगो के बीच फैल रही है। शहर की गलियों, खाली मैदानों व मुख्य मार्गों के किनारे जमा कचरे से जहां एक ओर शहर की सुदंरता प्रभावित हो रही है। वही लोगो का इनके पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन अब शहर को इन बीमारियों से बचाने का बेढ़ा “गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स इट हैपन” संस्था ने संभाल लिया है।

100 अधिक स्कूलों के छात्र हुए शामिल

जिसके चलते 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर संस्था द्वारा पूरे शहर में अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान चलाया गया। इसमें हल्द्वानी शहर के 100 से अधिक स्कूलों के करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए शहर भर में जगह-जगह फैले कूड़े को साफ किया। काठगोदाम में शुरु हुए गो क्लीन गो ग्रीम अभियान को हर क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने अपने-अपने इलाके में मॉनिटर किया। जिसमें स्कूल की शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने बच्चों को ग्रुप में लेजाकर अपने स्कूल के आस-पास के इलाकों की सफाई की।

हल्द्वानी- “Go Clean Go Green” अभियान ऐसे बढ़ा रहा शहर की सुंदरता, 100 से अधिक स्कूली छात्र है शामिल

डॉक्टर्स और बैंकर्स ने भी बटाया हाथ

काठगोदाम में शुरु होकर संस्था की टीम ने निर्मला स्कूल, हैडिल गेट, बरेली रोड, तीन पानी, कठघरियां जैसे 50 चिन्हित पाइंट में साफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्राइमरी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने एक साथ मिलकर इस अभियान में भाग लिया। स्कूली बच्चों के साथ-साथ इस कार्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बरोडा, और आईएमए जैसे बड़े संस्थानों और बैंक स्टॉफ व डॉक्टरों ने भी शिरकत दी, साथ ही शहर की सुदंरता निखारने में अपना सहयोग प्रदान किया।

हल्द्वानी- “Go Clean Go Green” अभियान ऐसे बढ़ा रहा शहर की सुंदरता, 100 से अधिक स्कूली छात्र है शामिल

इस खास मौके पर संस्था ने अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि इस खास मुहिम को मुमकिम स्कूली छात्रों के सहयोग ने कर दिखाया। बताया कि आवश्यता पड़ने पर जेसीबी की मदद से भी कई जगह सफाई अभियान चलाया। शहर को स्वच्छ रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में उनका आर्थिक सहयोग सीए नीरज शारदा द्वारा किया जा रहा है।