हल्द्वानी-आज एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान अचानक हुए हमले से वह कुछ समझ नहीं पाया। बाघ ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जैसे-तैसे जानकर बचाकर वह सडक़ तक पहुंचा। जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय बेडा़ पोखरा निवासी दिनेश चन्द्र पुत्र स्व. सुन्दर राम घी लेने के लिए अपने एक साथी के साथ टांडा के खत्तों में गया था। वह जंगल से होकर जा रहा था। अचानक तेदुएं ने उनपर हमला कर दिया। साहसी दिनेश ने भी उसके साथ मुकाबला कर दिया लेकिन तेदुआं और हमलावर हो गया।
पेड़ में चढक़र बचाई जान
इस दौरान जब तक वह कुछ समझ पाते तेदुआं उन्हें काटने लगा। उन्होंने अपने को बचाने की कोशिश की, इस बीच दिनेश ने झांडी उखाडक़र भगाने का प्रयास किया लेकिन वह लगातार हमले पर उतारू हो गया। दिनेश और उसका साथी अपनी जान बचाने के लिए घायलावस्था में पेड़ पर चढ़ गये। बहुत देर तक दोनों तेदुएं के जाने का इंतेजार करते रहे। काफी देर तक तेदुआं उन्हें घूरता रहा। इसके बाद जैसे ही तेदुआं जंगल की तरफ गया तो वह उतर नीचे आये।
सडक़ पर पहुंचकर वनकर्मियों को दी सूचना
डरे-सहमे दोनों लोग टंाडा की सडक़ पर पहुंचे। जहां उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को हमले की सूचना दी। वहां से वन विभाग के कर्मचाारियों ने उन्हें हल्द्वानी को भेजा। इस बीच परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वह उन्हें आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल में ले गये। जहां उनका उपचार चल रहा है।