हल्द्वानी-वनाधिकार हक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, किशोर ने रखी ये मांगें

हल्द्वानी-आज हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार हक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां जलाई। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों वनाधिकार का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के
 | 
हल्द्वानी-वनाधिकार हक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, किशोर ने रखी ये मांगें

हल्द्वानी-आज हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने वनाधिकार हक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां जलाई। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों वनाधिकार का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक़ -हकूब बहाल किये जाय।

किशोर ने मांग की कि वनाधिकार के तहत उत्तराखंड के लोगों को केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिया जाय। परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क दिया जाय। जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क हों।
एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय। जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुक़सान पर प्रति नाली 5000 रुपये क्षतिपूर्ति दी जाय। राज्य में अविलम्ब चकबंदी किये जाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।