हल्द्वानी-लोकगायक हीरा सिंह राणा का निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड

हल्द्वानी-उत्तराखंड के लोकगायक हीरा सिंह राणा हमारे बीच नहीं रहे। 78 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। हीरा सिंह राणा मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के मानिला निवासी थे। आज सुबह दिल्ली में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंडी लोक संगीत को गहरी क्षति पहुंची है। हीरा सिंह राणा के
 | 
हल्द्वानी-लोकगायक हीरा सिंह राणा का निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड

हल्द्वानी-उत्तराखंड के लोकगायक हीरा सिंह राणा हमारे बीच नहीं रहे। 78 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। हीरा सिंह राणा मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के मानिला निवासी थे। आज सुबह दिल्ली में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंडी लोक संगीत को गहरी क्षति पहुंची है। हीरा सिंह राणा के गीतों में लोक संस्कृति रची बसी होती थी। उनके निधन के साथ उत्तराखंडी लोक संस्कृति के युग का अंत हो गया।

हल्द्वानी-लोकगायक हीरा सिंह राणा का निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड
दिल्ली सरकार ने गढ़वाली, कुमाऊंनी-जौनसारी भाषा अकादमी गठित की थी। हीरा सिंह राणा को इसका अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कई सुपरहिट गीत उत्तराखंड को दिये।