हल्द्वानी- फॉगिंग के नाम पर नगर निगम में घोटाला, इस पार्षद ने लगाया मेयर पर आरोप

हल्द्वानी-आज नगर निगम में पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में मेयर जोगेन्द्र रौतेला का पुतला फूंका। इस दौरान पार्षद रवि जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना केमिकल के चलाई जा रही है। फॉगिंग मशीन केवल पेट्रोल और डीजल के धुए से लोगों को संतुष्ट किया जा रहा है जिसका परिणाम हर जगह डेंगू
 | 
हल्द्वानी- फॉगिंग के नाम पर नगर निगम में घोटाला, इस पार्षद ने लगाया मेयर पर आरोप

हल्द्वानी-आज नगर निगम में पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में मेयर जोगेन्द्र रौतेला का पुतला फूंका। इस दौरान पार्षद रवि जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना केमिकल के चलाई जा रही है। फॉगिंग मशीन केवल पेट्रोल और डीजल के धुए से लोगों को संतुष्ट किया जा रहा है जिसका परिणाम हर जगह डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। वार्ड नंबर 11 आनंद बाग बद्री पुराने में 13 से 14 लोगों को डेंगू हुआ है। उन्होंने कहा कि मेयर साहब ऐसी के कमरे में बैठते हैं, ऐसी कार में चलते हैं ,उन्हें लोगों के स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं है।

हल्द्वानी- फॉगिंग के नाम पर नगर निगम में घोटाला, इस पार्षद ने लगाया मेयर पर आरोप

जनता को बेवकूफ बना रहा मेयर-जोशी

उन्होंने कहा कि पहले सफाई व्यवस्था के नाम पर घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए लोगों को बेवकूफ बनाया, अब फॉगिंग के नाम पर बनाया जा रहा है। खुद नगर निगम के पार्षद डेंगू की चपेट में हैं ऐसे में नगर निगम के मेयर से क्या उम्मीद की जा सकती हैं। पार्षद जोशी ने कहा कि नगर निगम केवल हाउस टैक्स तक ध्यान देता है और डेंगू के लिए लोगों को जागरूक नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके वार्ड में किसी को भी डेंगू से जान माल का खतरा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मेरी बनती है। लेकिन नगर निगम के मुखिया मेयर हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नींद से जागना होगा। आखिर कब तक लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहेंगे।

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रवि जोशी के साथ उमेश रावल, चंद्रशेखर अधिकारी, संजय बेलवाला, विक्की श्रीवास्तव, लक्ष्मी दत्त, पंकज पांडे, सचिन श्रीवास्तव, जलार्ज अग्रवाल, नरेश कपिल, किशोर सनवाल, हिमांशु जोशी, सूर्यकांत गुप्ता, मनोज बिष्ट मौजूद थे।