उत्तराखंड फिल्मी जगत की जानी मानी एक और हस्ती अब हमारे बीच नहीं है। जानकारी मुताबिक उत्तराखंडी फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक अशोक मल अब हमारे बीच नहीं रहे। खबरों की माने तो मुबंई में उनका निधन हो गया है।आशोक ने कौथिग बंटवारू चक्रचाल एंव कई अन्य फिल्मों में शानदार अभिनय कर देवभूमी और पूरे देश में दर्शकों का खूब दिल जीता। अपणी तों सरम्यली आंख्यो गीत उनकी सुंदर प्रस्तुतियों में से एक रहा है इस गाने में उनका अभिनय उनके जाने के बाद भी लोगो के दिलों में जिंदा है।
ये रही अशोक की हिट फिल्में
आशोक मल मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। लंबे समय से वे अपने परिवार के साथ मुबंई में रह रहे थे। अशोक के जाने से उत्तराखण्डी कला जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनकी मुख्य हिट फिल्मों में कौथिग, बँटवारु, चक्रचाल, गोपीभिना, ब्यौ, मेघा फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ अनेकों फिल्मों में निर्देशन भी किया है।