हल्द्वानी-शैक्षिक संस्थानों को नहीं बनने देंगे राजनीति अड्डा- निशंक, नागरिक संशोधन अधिनियम पर कही ये बात

Haldwani News- आज मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हल्द्वानी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने नागरिक संशोधन अधिनियम पर कहा कि वर्ष 2013-2014 में लगता था कि हिंदुस्तान गुलाम हो सकता है। लेकिन उसके बाद आयी भाजपा सरकार ने भारत को विश्व पटल पर एक नया नाम दिया। उस दौर में हर दिन
 | 
हल्द्वानी-शैक्षिक संस्थानों को नहीं बनने देंगे राजनीति अड्डा- निशंक, नागरिक संशोधन अधिनियम पर कही ये बात

Haldwani News- आज मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हल्द्वानी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने नागरिक संशोधन अधिनियम पर कहा कि वर्ष 2013-2014 में लगता था कि हिंदुस्तान गुलाम हो सकता है। लेकिन उसके बाद आयी भाजपा सरकार ने भारत को विश्व पटल पर एक नया नाम दिया। उस दौर में हर दिन नये घोटाले सामने आते थे। आज भाजपा सरकार ने हिन्दुस्तान को मजबूत बना दिया। आज विश्व भर में भारत की पहचान महाशक्ति के रूप में हुई है।

हल्द्वानी-शैक्षिक संस्थानों को नहीं बनने देंगे राजनीति अड्डा- निशंक, नागरिक संशोधन अधिनियम पर कही ये बात
केन्द्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि आज दुनियां में कोई निर्णय होगा तो वह भारत को विश्वास में लेकर होगा। यह देश विश्व गुरु फिर से बनेगा। उन्होंने कहा कि देश का माहौल बदल रहा है। शौचालय से लेकर ज्ञान, विज्ञान तक देश तरक्की कर रहा है। इससे पहले एक देश में दो निशान यानी झंडा अलग-अलग था लेकिन मोदी सरकार ने उसे एक कर दिखाया। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। कुछ लोग इसे बांटने की कोशिश कर रहे है। वह अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो पायेंगे।

उन्होंने कहा कि भााजपा सरकार ने पाकिस्तान को इस्लामिक देश घोषित किया। नेहरू लियकल संधि 1950 में हिंदुओं पर अत्याचार हुए। जिसके बाद पकिस्तान के कानून मंत्री को हिंदुस्तान में शरणार्थी बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज देशभर में मुस्लिमों को बरगलाया जा रहा है। निशंक ने साफ कहा कि देश के शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति की अड्डा नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में पाकिस्तान में 22 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे। जिसके बाद जान बचाने लिए कई ने अपना धर्म परिवर्तन किया। वर्ष 2011 में 3.7 प्रतिशत अल्पसंख्यक रह गये है। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम देश से निकालने का नहीं बल्कि नागरिक बनाने का बिल है। उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जनता को गुमराह करने वालों को इस बिल से दिक्कत है। कांग्रेस की हालत बुझते हुए दीपक की तरह है।