हल्द्वानी- DM नैनीताल की नई मुहिम अब जनता की सुविधा के लिए तैयार किया संतुष्टि एप, करें ऐसे शिकायत

DM Nainital News, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनता की तमाम समस्याओ को दूर करने के लिए कई महत्तवपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न पोर्टल खोले गए है। इन सभी कार्यों की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आगमन पर
 | 
हल्द्वानी- DM नैनीताल की नई मुहिम अब जनता की सुविधा के लिए तैयार किया संतुष्टि एप, करें ऐसे शिकायत

DM Nainital News,  राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनता की तमाम समस्याओ को दूर करने के लिए कई महत्तवपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न पोर्टल खोले गए है। इन सभी कार्यों की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आगमन पर किया जाएगा।

जनता की दिक्कतों को दूर करेगा “संन्तुष्टि पोर्टल”

नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि नैनीताल जिले में विभिन्न नागरिकों की संतुष्टि के लिए “संन्तुष्टि पोर्टल” खोला गया है। जिसमें शिकायत कर्ता को शिकायत दर्ज कराने के दौरान रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे यह पता चल सके कि उसकी समस्या का साधान हुआ या नहीं। इसके साथ ही इस पोर्टल के जरिए संबंधित अधिकारी को भी जोड़ा

हल्द्वानी- DM नैनीताल की नई मुहिम अब जनता की सुविधा के लिए तैयार किया संतुष्टि एप, करें ऐसे शिकायत

जाएगा ताकि उनको जानकारी रहे कि कितनी शिकायतों का सामाधन किया गया, या कितनी शिकायतें अभी बाकी है। डीएम ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आशा पोर्टल, टेली -मेडिसिन सुविधा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है। आशा पोर्टल में सभी आशा वर्कर्स को जोड़ा गया है। ऐसा उनके वेतन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए किया गया है।