हल्द्वानी- मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरुकुल का दबदबा, एनसीआर में हुआ चयन

Haldwani News- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने मंडल स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया। विज्ञान प्रदश्रनी में सीबीएसई द्वारा लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में पूरे कुमाऊं मंडल के 91 स्कूलों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल में अग्रगण् शिक्षाविदों और प्राचार्यो ने विद्यार्थियों की बुद्धिमता, आइडिया, कानसेप्ट तथा सृजनत्मकता
 | 
हल्द्वानी- मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरुकुल का दबदबा, एनसीआर में हुआ चयन

Haldwani News- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने मंडल स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया। विज्ञान प्रदश्रनी में सीबीएसई द्वारा लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में पूरे कुमाऊं मंडल के 91 स्कूलों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल में अग्रगण् शिक्षाविदों और प्राचार्यो ने विद्यार्थियों की बुद्धिमता, आइडिया, कानसेप्ट तथा सृजनत्मकता को परखा। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र हर्षित जोशी और पुलकित राना ने फ्यूचर ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन थीम अंतर्गत मॉडल बनाया।

हल्द्वानी- मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरुकुल का दबदबा, एनसीआर में हुआ चयन

पहले दिन के प्रथम चरण में 30 स्कूलों के मॉडल चयनित हुए। इसके बाद दूसरे चरण में 14 स्कूलों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एनसीआर के लिए हुआ। जिसमें फ्यूचर ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एनसीआर के लिए चयनित हुआ।

हल्द्वानी- मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरुकुल का दबदबा, एनसीआर में हुआ चयन

इस कार्य को छात्रों ने अध्यापिका आभा पाण्डे के निर्देशन में किया। एनसीआर में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।