हल्द्वानी-जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लड़ेगे आनंद दरम्वाल, इसलिए है भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार

हल्द्वानी-ब्लॉक प्रमुख सीट आरक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को दावेदारों की तलाश है। वहीं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी ठोंक दी है। आनंद दरम्वाल के रूप में भाजपा के पास एक बड़ा नाम है। वही सीट अगर सामान्य हुई जो भाजपा की तरफ से
 | 
हल्द्वानी-जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लड़ेगे  आनंद दरम्वाल, इसलिए है भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार

हल्द्वानी-ब्लॉक प्रमुख सीट आरक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को दावेदारों की तलाश है। वहीं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी ठोंक दी है। आनंद दरम्वाल के रूप में भाजपा के पास एक बड़ा नाम है। वही सीट अगर सामान्य हुई जो भाजपा की तरफ से दरम्वाल ही जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे। दरम्वाल का परिवार संघ से जुड़ा हुआ है। अपने छह महीने के कार्यकाल में दरम्वाल ने विकास की गति बढ़ाई। ऐसे में पंचायत चुनाव के लिए उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही हैं। वही दरम्वाल के पीछे कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय का मजबूत हाथ है। जिन्होंने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाने में उन्हें काफी सहयोग किया था।

हल्द्वानी-जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लड़ेगे  आनंद दरम्वाल, इसलिए है भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार

 

छह महीने की कार्यशैली से लोग प्रभावित

दरम्वाल ने बताया कि उन्होंने मात्र छह महीने में क्षेत्र पंचायत कार्यालय के माध्यम से कई लोगों को रोजगार दिलाया और भूमिहीनों को आवास दिलाने, वृद्धों की पेंशन, स्वास्थ्य कार्ड और किसान पेंशन निधि के लिए पंजीकरण कराया। साथ ही सासंद निधि से बजट लाकर कई गांव में रोशनी की है। इसके अलावा उन्होंने कई गांव को सडक़ों से जोड़ा है। लंबे समय से गड्ढ़ो में दौड़ रहे गांव के लोगों को चमचमाती सडक़ें दी। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल से लोगों को काफी प्रभावित किया। ब्लॉक प्रमुख की सीट रिजर्व होने से उन्होंने जिला पंचायत से दावेदारी का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर सीट सामान्य हुई पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया तो वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनााव लड़ेगे। फिलहाल निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल की दावेदारी सबसे मजबूत है।

हल्द्वानी-जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लड़ेगे  आनंद दरम्वाल, इसलिए है भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार

 

पार्टी में सबसे मजबूत दावेदार

बता दें कि आनंद दरम्वाल सामाजिक कार्य करने में आगे रहे है। इसी नतीजा उन्हें ब्लॉक प्रमुख के पद तक ले गया। वह अपने मृदुभाषी व्यवहार से क्षेत्र में अच्छी पकड़ बनाये हुए है। अब ब्लॉक प्रमुख पद पर रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों से लोगों का दिल जीता। इसलिए लोग दोबारा उन्हें किसी बड़े पद देखना पसंद कर रहे हैं। दरम्वाल भी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने को पूरी तरह से तैयार है। हल्द्वानी पंचायत चुनाव में भाजपा के पास दरम्वाल के रूप में एक मजबूत दावेदार है।

Low platelet count treatment in homeopathy,