हल्द्वानी- धनतेरस आज बाजार हुआ गुलजार, जानिये कब है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Haldwani news- आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से पांच दिन तक घरों में दिये जलाये जायेंगे। घर-घर में महालक्ष्मी, श्रीगणेश, रिद्धि-सिद्धी, कुबेर आदि की विशेष पूजाअर्चना की जायेगी। आज पूरा हल्द्वानी बाजार सज चुका है। लोगों सुबह से ही बाजार में खरीददारी कर रहे है।
 | 
हल्द्वानी- धनतेरस आज बाजार हुआ गुलजार, जानिये कब है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Haldwani news- आज पूरे देशभर में धनतेरस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से पांच दिन तक घरों में दिये जलाये जायेंगे। घर-घर में महालक्ष्मी, श्रीगणेश, रिद्धि-सिद्धी, कुबेर आदि की विशेष पूजाअर्चना की जायेगी। आज पूरा हल्द्वानी बाजार सज चुका है। लोगों सुबह से ही बाजार में खरीददारी कर रहे है। विशेषकर पीतल और सोना- चांदी के बर्तन खरीदे खरीदे जा रहे है। पीतल महर्षि धन्वंतरी का अहम धातु माना गया है।

हल्द्वानी- धनतेरस आज बाजार हुआ गुलजार, जानिये कब है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

ऐसे मनाये धनतेरस का त्योहार

धन तेरस का त्योहार मनाने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर नहाने के बाद पूरे घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद आंगन को गोबर से लिपकर वहां पर सुंदर रंगोली बनाएं। इसके बाद नए कपड़े पहनकर घर के मुख्य स्थानों पर हल्दी और कुमकुम से स्वस्तिक और अन्य मांगलिक चिन्ह बनाएं। आज दिन में सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, वाहन और महत्वपूर्ण खरीदारी के साथ बर्तन खरीदे। शाम को पूरे घर को दीपक से सजाएं और प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि और धर्मराज यम की पूजा करें। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में घाट, तुलसी, गौशाला, कुआं, बावड़ी, आंवला के साथ अन्य औषधि पौधों के पास और देव मंदिरों पर दीपक जलाना चाहिए।

हल्द्वानी- धनतेरस आज बाजार हुआ गुलजार, जानिये कब है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के मुहूर्त

सुबह 8.10 से 10.35 तक

सुबह 11.42 से दोपहर 12.20 तक

दोपहर 12.10 से 01.20 तक

शाम 04.17 से 05.35 तक

रात 09.00 से 10.25 तक