हल्द्वानी-डिप्रेशन में चल रहे डॉक्टर ने जहर गटक कर की आत्महत्या, इस जिले में थे तैनात

शहर में एक डॉक्टर ने जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर लंबे समय से अपने बगल में खुली शराब की दुकान का विरोध कर रहा था लेकिन शासन प्रशासन ने उसकी सुध नहीं ली। नतीजा डॉक्टर ने परेशान होकर आज जहर गटक लिया। जहर गटकने से डॉक्टर की हालात
 | 
हल्द्वानी-डिप्रेशन में चल रहे डॉक्टर ने जहर गटक कर की आत्महत्या, इस जिले में थे तैनात

शहर में एक डॉक्टर ने जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर लंबे समय से अपने बगल में खुली शराब की दुकान का विरोध कर रहा था लेकिन शासन प्रशासन ने उसकी सुध नहीं ली। नतीजा डॉक्टर ने परेशान होकर आज जहर गटक लिया। जहर गटकने से डॉक्टर की हालात नाजुक बताई जा रही है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन मामला डॉक्टर के डिप्रेशन का निकला। डिप्रेशन के चलते डॉक्टर का इलाज चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने जहर गटक लिया।

हल्द्वानी-डिप्रेशन में चल रहे डॉक्टर ने जहर गटक कर की आत्महत्या, इस जिले में थे तैनात
सूत्रों की माने तो डॉक्टर का नाम राजेश गुप्ता बताया जा रहा है। मामला मुखानी के नहर कवरिंग के पास है। डॉक्टर ने आज जहर गटक लिया। खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। फिलहाल एसटीएच में डॉक्टर का उपचार चल रहा है। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी राजीव चौहान का कहना है कि शराब की दुकान हटाने के विरोध वाली कोई बात नहीं है। डॉक्टर लंबे समय से डिपेशन में चल रहे थे। इसके चलते उन्होंने जहर गटका। फिलहाल शराब के दुकान हटाने वाला कोई मामला नहीं है। डॉक्टर चंपावत में तैनात थे। हीरा नगर चौकी इंचार्ज प्रीति का कहना है कि उन्हें केवल जहर गटकने की सूचना है। इस मामल में कोई तहरीर नहीं आयी है।