हल्द्वानी-अब दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बसें, देखियें किराये की पूरी सूची

हल्द्वानी-प्रदेश में धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने साधारण बसों के बाद अब वॉल्वों बसों को भी हरी झंडी दे दी है। दिल्ली सरकार से आनंद विहार तक बसों की अनुमति मिलने के बाद वॉल्वों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वही एसी और वेंटीलेशन की अच्छी
 | 
हल्द्वानी-अब दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बसें, देखियें किराये की पूरी सूची

हल्द्वानी-प्रदेश में धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने साधारण बसों के बाद अब वॉल्वों बसों को भी हरी झंडी दे दी है। दिल्ली सरकार से आनंद विहार तक बसों की अनुमति मिलने के बाद वॉल्वों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वही एसी और वेंटीलेशन की अच्छी सुविधा नहीं होने से यात्री वॉल्वो की ओर कम रुझान दिखा रहे हैं।

देहरादून-इस दिन से खुलेंगे सरकारी आवासीय स्कूल, सरकार ने जारी की एसओपी
काठगोदाम डिपो इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि गुरुवार को केवल चार सवारियां लेकर पहली वॉल्वो दिल्ली के लिए रवाना हुई। जैस-जैसे सवारियां मिलेंगी, वॉल्वो और जनरथ सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। परिवहन निगम के पास 13 वॉल्वो और चार जनरथ बसें हैं। वोल्वो सुबह 9 बजे, 10.30 बजे, रात नौ बजे और दस बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।वॉल्वो बस का किराया 819 रुपये जनरथ का किराया 600 रुपये है।