हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रंजना शाही और उप प्रधानाचार्या रश्मि आनंद ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियां बताई। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग
 | 
हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रंजना शाही और उप प्रधानाचार्या रश्मि आनंद ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियां बताई। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा प्राइमरी वर्ग के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतिभाओं पर आधारित समूह नृत्य तथा सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र रहे। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

खेल के मैदान पर विभिन्न प्रकार की दौड़, हर्डल रेस, बीन बैलेंसिंग, कोन बैलेंसिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का समर्थन करने के लिए वरिष्ठ छात्रों ने लाइव कार्यक्रम देखा, जिसे नई दिल्ली से प्रसारित किया गया था। साथ ही मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तार से बताया गया और बच्चों ने हॉकी के जादूगर के जीवन और खेल जगत में उनके योगदान के बारे में चर्चा की।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप-प्रधानाचार्या रश्मि आनंद ने बच्चों से मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों में रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।