हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया दीपावली का महोत्सव, बच्चों ने लगाई मोमबत्तियों और झालरों की प्रदर्शनी

Haldwani news- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली का महोत्सव मनाया गया। इस महापर्व को मनाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार मनभावन नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित लघु नाटक पेश हुआ। इसके अलावा छात्रों ने नुक्कड़-नाटक के जरिए गो ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया। डीपीएस
 | 
हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया दीपावली का महोत्सव, बच्चों ने लगाई मोमबत्तियों और झालरों की प्रदर्शनी

Haldwani news- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली का महोत्सव मनाया गया। इस महापर्व को मनाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार मनभावन नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित लघु नाटक पेश हुआ। इसके अलावा छात्रों ने नुक्कड़-नाटक के जरिए गो ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया। डीपीएस की नृत्यांगनाओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धाभाव को व्यक्त करते नृत्य पेश किया। माता महालक्ष्मी की आरती की गई नन्ने-मुन्ने बच्चों ने इंटर क्लास प्रतियोगिता में अपने हाथों से दी। मोमबत्ती सजाई। साथ ही अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रतिभा को लोगों के सामने रखा।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया दीपावली का महोत्सव, बच्चों ने लगाई मोमबत्तियों और झालरों की प्रदर्शनी
स्कूली बच्चों के द्वारा तैयार खूबसूरत दिये, आकर्षक मोमबत्तिया, झालर, झूमर, घर की सज्जा-सज्जा का समान एवं पेंटिग्स आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदूषण मिटाने के लिए पटाखे न चलाने की अपील की गई। प्रधानाचार्या रंजना शाही ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए निर्धन वर्ग के लोगों के प्रति पूर्ण संवेदना के साथ उनकी यथा सार्मथ्य मदद करते हुए दीपावली मनाने का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उपहार व मिठाई वितरित की गई। दीपावली सुख- समृद्धि, संपन्नता व प्रकाश का पर्व है। प्रकाश ज्ञान, प्रेम व आशा का प्रतीक है। कामना की गई कि प्रत्येक प्राणी के जीवन से अंधकार मिट जाए।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया दीपावली का महोत्सव, बच्चों ने लगाई मोमबत्तियों और झालरों की प्रदर्शनी

उप प्रधानाचार्या रश्मि आनंद ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए निर्धन वर्ग की मदद करते हुए उनमें भी खुशियां बांटने का संदेश दिया। देश के प्रति कत्र्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने के प्रति जागरूक किया। अपील की गई कि दीपावली के पर्व पर बच्चे पटाखे न जलाए। इससे ध्वनि प्रदूषण व वातावरण दूषित होता है।