हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ, ऐसे की विश्वमंगल की कामना

Haldwani News- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक संरक्षक स्व. हजारीलाल अग्रवाल जी (पूर्व अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड) के 93वें जयन्ती के अवसर पर 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से स्व. हजारीलाल अग्रवाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रकल्याण के लिए वेदमन्त्रों
 | 
हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ, ऐसे की विश्वमंगल की कामना

Haldwani News- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक संरक्षक स्व. हजारीलाल अग्रवाल जी (पूर्व अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड) के 93वें जयन्ती के अवसर पर 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से स्व. हजारीलाल अग्रवाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रकल्याण के लिए वेदमन्त्रों से आहुतिया प्रदान की गईं। यज्ञ के ब्रह्मा प्रोफेसर विनय विद्यालंकार ने वैदिक वन्दना से यज्ञ का प्रारम्भ कराते हुए मुख्य यजमान भूमेश अग्रवाल व ज्ञानेश अग्रवाल को सपत्नीक संकल्प कराया कि प्रत्येक कार्य में राष्ट्रकल्याण कई भावना अवश्य रखनी है। यज्ञ में 84 दम्पति यजमान बने। जिनमें हल्द्वानी के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी एवं अनेक संस्थाओं से जुड़े बुद्धिजीवी सम्मिलित रहे।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ, ऐसे की विश्वमंगल की कामना

वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए महर्षि दयानन्द कन्यागुरुकुल की कन्याओं द्वारा सस्वर वेदपाठ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के प्राध्यापक डा. योगेश शास्त्री ने यजमानों के कल्याण के लिए यज्ञ से जुडऩे पर बल दिया। आचार्य यशपाल शास्त्री व आचार्य रामचन्द्र जी (सोनीपत) ने यज्ञ व सनातन वैदिक धर्म के बारे में व्याख्यान दिया। यज्ञ की समस्त व्यवस्था डीपीएस के संचालक भूमेश अग्रवाल व विवेक अग्रवाल द्वारा की गई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या व स्टाफ के सदस्यों की उपस्थिति रही। स्थानीय आर्यसमाज के प्रधान पीएल आर्य व बसन्त कंसल के साथ आर्यसमाज सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने उपस्थित रहकर यज्ञ को सफलता पूर्वक आयोजित करने में अपना सहयोग दिया।

हल्द्वानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ 21 कुण्डीय राष्ट्रकल्याण बृहद यज्ञ, ऐसे की विश्वमंगल की कामना

इस अवसर पर ज्ञानेश अग्रवाल, रमेशपाल (पाल परिवार) भगवान सहाय अग्रवाल, नीरज शारदा, राजेश अग्रवाल, डॉ विनय खुल्लर, डीपी यादव एडवोकेट, नानक चन्द्र लोहिया, राजीव अग्रवाल, मोहन पाल, गोपाल पाल, जितेन्द्र साहनी आदि ने यजमान बनकर यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। सभी यजमानों को डॉ. विनय विद्यालकार द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं भूमेश अग्रवाल ने सभी विद्वान/विदुषियों सहित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

WhatsApp Group Join Now
News Hub