हल्द्वानी-दीपावली में आर्थिक मंदी की मार-नवीन वर्मा, ऐसे ठगा गया व्यापारी

Haldwani News- दीपावली के त्योहार में बाजारो में सन्नाटा छाया हुआ है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे देश में पहली बार दीपावली के अवसर पर आर्थिक मंदी की मार स्पष्ट दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था
 | 
हल्द्वानी-दीपावली में आर्थिक मंदी की मार-नवीन वर्मा, ऐसे ठगा गया व्यापारी

Haldwani News- दीपावली के त्योहार में बाजारो में सन्नाटा छाया हुआ है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे देश में पहली बार दीपावली के अवसर पर आर्थिक मंदी की मार स्पष्ट दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है। देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला व्यापारी आज खुद अपनी दशा पर रो रहा हैं, हमारे हुकमरानों ने कभी भी अपने देश की हालातों को न देख विदेशी बाजारों को प्रोत्साहित करने के लिए 100 प्रतिशत की स्वीकृति दे दी।

हल्द्वानी-दीपावली में आर्थिक मंदी की मार-नवीन वर्मा, ऐसे ठगा गया व्यापारी
उन्होंने कहा कि एकाएक मल्टीनेशनल कंपनियों की बाजार व्यवस्था के अनुरूप गांव देहांत के बहुसंख्यक आबादी को कैसे ढाल पायेगें। आज व्यापारी इन मल्टीनेशनल कंपनियों के बहकावे में आकर अपने को ठगा सा महसूस करने लगे हैं। ऑनलाइन मार्केटिंग से जहां व्यापारी परेशान हंै, वही उपभोक्ता भी इन कंपनियों के झांसे में आ जाते हैं। हमारे गृह उद्योग व लघु उद्योग मरणासन्न स्थिति में आ गये हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो रहें हैं। गांव के हाट बाजार भविष्य में नजर नहीं आयेंगे। उन्होंने का कि शायद माल प्रणाली हमारे बाजार/मंडियों को हड़प जायेंगी। आज हम मूल स्वरूप से हट कर विदेशी संस्कृति के गुलाम होंने की तैयारी कर रहे है। महामंत्री नवीन वर्मा ने व्यापारियों से कहा कि वे आर्थिक मंदी के दौर में अपने को स्थापित करने के लिए संसाधनों को संगृहीत कर त्योहार मनाये।