हल्द्वानी- दीपा पाण्डे ने लिखी पीएम मोदी के जीवन पर पुस्तक, लोगों ने ऐसे की सराहना

आदर्श पब्लिक स्कूल शीशमहल काठगोदाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन चरित्र, उनके द्वारा किये गये राष्ट्रहित के कामों पर दीपा पाण्डे प्रधानाचार्य आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा एक पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक का विमोचन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। बंशीधर भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के
 | 
हल्द्वानी- दीपा पाण्डे ने लिखी पीएम मोदी के जीवन पर पुस्तक, लोगों ने ऐसे की सराहना

आदर्श पब्लिक स्कूल शीशमहल काठगोदाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन चरित्र, उनके द्वारा किये गये राष्ट्रहित के कामों पर दीपा पाण्डे प्रधानाचार्य आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा एक पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक का विमोचन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। बंशीधर भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

हल्द्वानी- दीपा पाण्डे ने लिखी पीएम मोदी के जीवन पर पुस्तक, लोगों ने ऐसे की सराहना

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नवीन पंत नगर अध्यक्ष, सुभाष बिष्ट, आरपी सिंह, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष कुमाऊं स्टोन क्रेशर, विनम लाहोटी, सांकेत अग्रवाल, उमेश सैनी रहे। इस मौके पर स्कूल के बच्चों पुलवामा आंतकी हमले का चित्रण बखूयी तरीके से किया। सैनिकों के सम्मान, स्वच्छता, पर्वतीय लोकनृत्य, कब्बाली पर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी।

हल्द्वानी- दीपा पाण्डे ने लिखी पीएम मोदी के जीवन पर पुस्तक, लोगों ने ऐसे की सराहना

मैनेजर हरीश चन्द्र पाण्डे ने सभी का आभार प्रकट किया। इससे पहले भी दीपा पाण्डे ने चिरमा नामक पुस्तक लिखी है। दीपा पाण्डे को कविता के माध्यम से नरेन्द्र मोदी के कार्यों को काव्य संग्रह करने पर सभी ने बधाई दी। कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल, विपिन नरपूरिया, प्रेममदान, सागर चन्द्र, विशाल शर्मा, जगदीश प्रसाद गौड़, ज्ञानेन्द्र जोशी, अंजू जोशी, पन राम, भुवन तिवारी, पूजा भंडारी, दिनेश फुलारा, मनोज तिवारी, सतीश तिवारी, कमलनयन जोशी, कुलवंत नागपाल, हरीश चन्द्र जोशी, मिथुन जायसवाल, रेनू सती, शुभम श्रीवास्तव, नीतू तिवारी, नदीम, रचना सती, तारा बिष्ट, सावित्री शर्मा, लता राणा, शिक्षा-शिक्षिकायें मौजूद थी।