हल्द्वानी- चाकू से खुद का गला रेतने वाले की मौत, दमुवाढूंगा से जुड़ा है मामला

Haldwani Crime News- आज सुबह पति-पत्नी की बीच हुई मारपीट में अपने पर चाकू से हमला करने वाले प्रेम सिह की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि पुलिस ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी प्रेम सिंह गैड़ा ने आज सुबह पारिवारिक विवाद में अपना गला चाकू से काट लिया।
 | 
हल्द्वानी- चाकू से खुद का गला रेतने वाले की मौत, दमुवाढूंगा से जुड़ा है मामला

Haldwani Crime News- आज सुबह पति-पत्नी की बीच हुई मारपीट में अपने पर चाकू से हमला करने वाले प्रेम सिह की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि पुलिस ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी प्रेम सिंह गैड़ा ने आज सुबह पारिवारिक विवाद में अपना गला चाकू से काट लिया। प्रेम सिंह का अपनी पत्नी कमला देवी से पिछले दो-तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। आये दिन प्रेम सिंह उसके साथ शराब पीकर मारपीट कर रहा था। इससे तंग आकर उसकी पत्नी सोमवार शाम शिवमंदिर स्थित अपने मायके आ गई। आज सुबह प्रेम सिंह शराब में नशे में अपने ससुराल जा पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जिसके बाद चाकू लेकर उसके मारने लगा। पत्नी ने अपना बचाव किया तो उसके हाथ में चाकू लग गया। जिससे वह घायल हो गई।

हल्द्वानी- चाकू से खुद का गला रेतने वाले की मौत, दमुवाढूंगा से जुड़ा है मामला

जहां से उसे 108 द्वारा एसटीएच में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों की माने तो मौके पर खून से रास्ता लथपथ था। गला अत्यधिक कट जाने से उसे बचाया नहीं जा सका। प्रेम सिंह चाऊमीन का ठेला चलाता था।