हल्द्वानी- किसान बिलों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन

हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदशर्न किया है। कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग का उत्पीडन करने में तुली है। कांग्रेसियों ने बताया कि देशभर
 | 
हल्द्वानी- किसान बिलों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन

हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदशर्न किया है। कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग का उत्पीडन करने में तुली है। कांग्रेसियों ने बताया कि देशभर के किसानों द्वारा सरकार के कृषि सुधार के नए कानून का विरोध कर रहा है, क्योकि इस बिल से किसानों का भला नहीं बल्कि उत्पीडऩ हो रहा है।

लेकिन इसको देखते हुए भी मोदी सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। मामले में पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने बताया कि मोदी सरकार किसानों का दर्द सुनने को तैयार नहीं है।उन्होने कहा फाजपा के इस हिटलरशाही रवैये से किसान, युवा, छात्र, महिला समेत हर वर्ग का उत्पीडऩ हो रहा है। सुमित ने बताया कि मोदी सरकार ने विपक्ष को भरोसे में लिये बिना ही काला कानून पास करवाया है। रैली के दौरान ट्रैक्टरों पर चढ़े कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कानून वापस लो के नारे लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

लामाचौड़ से शुरू हुए यह रैली रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से तिकोनिया होते हुए गैस गोदाम रोड पर समाप्त हुई। रैली में कांग्रेस नेता सुतिम हृदयेश समेत पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कुंदन बोहरा, कुंदन नेगी, रितेश कुल्याल, राजेंद्र फुलारा आदि मौजूद रहे।