हल्द्वानी- कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पीएम मोदी से किये सवाल, बंशीधर भगत को लेकर कही ये बात

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि बंशीधर भगत ने समस्त नारी शक्ति का अपमान किया, जिसके लिये उन्हें तत्काल सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिये। दीपक बल्यूटिया ने कहा की 6
 | 
हल्द्वानी- कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पीएम मोदी से किये सवाल, बंशीधर भगत को लेकर कही ये बात

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि बंशीधर भगत ने समस्त नारी शक्ति का अपमान किया, जिसके लिये उन्हें तत्काल सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिये। दीपक बल्यूटिया ने कहा की 6 बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके भाजपा अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर संसदीय परम्पराओं व मर्यादा का चीर हरण किया है। जिससे सम्पूर्ण नारी जगत के साँथ- साँथ भारतीय संस्कृति व सभ्यता का अपमान हुआ है।

पीएम मोदी से किये सवाल

प्रदेश प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष भा॰ज॰पा॰, जे॰पी॰ नाड्डा से कार्यकर्ताओं को पद देने के साथ-साथ आचरण, संस्कार और व्यवहार की शिक्षा क्यों नहीं दिये जाने की बात पूछी हैं। उत्तराखंड भा॰ज॰पा॰ के अध्यक्ष द्वारा एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और महिला के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग सही है क्या? उम्मीद है आप इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए मात्र शक्ति के सम्मान के लिये आगे बढ़कर बंशीधर भगत के ख़िलाफ़ सख़्त करवाही कर भारत की जनता को संदेश देंगे की भाजपा में नारी शक्ति का अपमान करने वालों के लिये कोई स्थान नही है।