हल्द्वानी- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना, 2022 को लेकर किया ये ऐलान

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अपने स्वागत को देख राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव गदगद नजर आए, उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर पता हासिल करेगी।
 | 

विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं राज्य के अंदर सरकार के बहुत से ऐसे गलत कार्य है, जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। बड़े नेताओं की गुटबाजी पर बोलते हुए प्रभारी ने कहा कि सभी पार्टी के नेता एकजुट हैं। पार्टी के अंदर किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।