हल्द्वानी- स्टांप घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ऐसे खोली नगर निगम की पोल

हल्द्वानी नगर में इन दिनों स्टांप चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर आज कांग्रेसी नेताओं ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदेश ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन
 | 
हल्द्वानी- स्टांप घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ऐसे खोली नगर निगम की पोल

हल्द्वानी नगर में इन दिनों स्टांप चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर आज कांग्रेसी नेताओं ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदेश ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है, नगर निगम ने 155 दुकानों के नामांतरण में बहुत बड़ा स्टांप घोटाला किया है। और यह घोटाला नगर निगम के अधिकारियों ने अपने व अपने चहेतों के लाभ के लिए किया है। साथ ही उन्होने कहा कि नगर निगम ने सैनिटाइजेशन के नाम पर भी जनता को लूटा है। सुमित हृदयेश ने कहा कि सच को उजागर करना उनका फर्ज है और जो लोग नगर निगम के घोटाले में शामिल है उनका पर्दाफाश होना चाहिए।

हल्द्वानी- स्टांप घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ऐसे खोली नगर निगम की पोल
कांग्रेसियों का नगर निगम के विरूद्ध हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन

बता दें कि नगर निगम के विरूद्ध यह धरना कांगे्रसियों द्वारा पूरी तरह से शोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया गया। धरने में कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश संग महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद नरेंद्रजीत सिंह, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और पार्षद नीमा भट्ट और पार्षद रवि जोशी मौजूद रहे। इस दौरान सुमित हृदयेश ने नगरवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग नगर निगम की इन हरकतों के विरूद्ध मुहिम का हिस्सा बने। उन्होने नगर निगम पर आरोप लगाया कि नगर निगम हर प्रकार के छोटे बडे़ घोटाले कर चुका है और इसका जीता-जागता सबूत जनता के सामने है।

मौके पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भी कहा कि कांग्रेस संगठन गैर भाजपायी पार्षदों को साथ में लेकर भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेगा जिससे जनता के सामने झूट का पर्दाफास होगा। साथ ही नगर निगम पर आरोप लगाते हुए नरेंद्रजीत सिंह (रोडू) ने भी कहा कि नगर निगम में दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। यदी इस मामले पर कोई आवाज उठाता है तो उसकी सुनवाई नही होती। उन्होने बताया कि निगम द्वारा टेंडर प्रकिया में हेरा-फेरा करने का मामला सामने आया है। लेकिन इस पर भी अब नगर निगम द्वारा खेल खेला जा रहा है।

धरना स्थल में पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगडवाल, पार्षद राजेन्द्र जीना, रोहित कुमार, धर्मवीर डेविड गुफरान, तौफीक अहमद, हृदयेश कुमार, जीवन कार्की, लच्छू भाई, शंकर कोहली, कमल मेहराए राजेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, शकील सलमानी, संध्या डालाकोटी, गुरप्रीत प्रिंस, गजेंद्र गोनिया, त्रिलोक सिंह कठायत, कौशलेंद्र भट्ट, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, इशरत अली, अबू तस्लीम, उमेश बिनवाल, रविंद्र रावत, हर्षित जोशी, किरण डालाकोटी, कमला सनवाल, आशीष कुड़ाई, देवाशीष पंत आदि लोगो ने धरना स्थल पहुँच धरने को समर्थन दिया।