हल्द्वानी-कांग्रेस के विकास कार्यो और भाजपा के भ्रष्टाचार पर लड़ा जायेगा चुनाव, कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार

हल्द्वानी-आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेसी नेताओं ने अपनी उपलब्धियों पर आधारित पहली वीडियो की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चेहरे पर सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने राज्य
 | 
हल्द्वानी-कांग्रेस के विकास कार्यो और भाजपा के भ्रष्टाचार पर लड़ा जायेगा चुनाव, कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार

हल्द्वानी-आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेसी नेताओं ने अपनी उपलब्धियों पर आधारित पहली वीडियो की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चेहरे पर सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई थी। किसानों को पेंशन देने की शुरुआत राज्य में हरीश रावत ने की।

हल्द्वानी- इस दिन से ट्रैक पर दौड़ेगी काठगोदाम हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रा के लिए शुरु रिजर्वेशन
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। कोरोना काल में घर वापस आए छह लाख लोंगो को रोजगार देने के लिए कोई प्रयास भाजपा ने नहीं किये, जिस कारण लोगों को हताश होकर घरों से जाना पड़ रहा है। बागेश्वर जैसे छोटे जिले में 40 लोंगो के आत्महत्या करना राज्य के गंभीर हालातों को दर्शा रहा है।

हरिद्वार-29 और 30 नवंबर को जिले की सीमाएं सील, इसलिए उठाया ये बड़ा कदम

विधानसभा चुनाव 2022 हरीश रावत के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाय। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्ष 2007 और 2012 में कांग्रेस ने हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। हरीश रावत की प्रदेश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता हैं। विधानसभा के बाहर से भी वह असली विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

विधायक हरीश धामी ने कहा कि हरीश रावत के चेहरे के बिना कांग्रेस कुछ भी नहीं है। कुछ बरसाती मेढक जो पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते, वो हरीश रावत पर टिप्पणी कर रहे हैं। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि आम जनमानस की राय हरीश रावत के पक्ष में है। अगर बागियों को पार्टी में वापस लाया गया तो लोकतंत्र को बचाने के लिए सडक़ों पर उतरकर इसे बचाने की कोशिश करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होगा।