हल्द्वानी-पहले कपड़ों में लगाई आग फिर खुद को ब्लेड से किया लहूलुहान, कमरे का नजारा देख उड़े पुलिस के होश

हल्द्वानी-दमुआढुगा के जमरानी कॉलोनी दरभंगा में एक वृद्ध ने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि दमुआधुगा निवासी केसर सिंह 60 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह ने घरेलू क्लेश के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब कमरा बंद कर आग लगा लिया। परिजनों के
 | 
हल्द्वानी-पहले कपड़ों में लगाई आग फिर खुद को ब्लेड से किया लहूलुहान, कमरे का नजारा देख उड़े पुलिस के होश

हल्द्वानी-दमुआढुगा के जमरानी कॉलोनी दरभंगा में एक वृद्ध ने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को अस्पताल पहुँचाया।

हल्द्वानी-पहले कपड़ों में लगाई आग फिर खुद को ब्लेड से किया लहूलुहान, कमरे का नजारा देख उड़े पुलिस के होश

बताया जा रहा है कि दमुआधुगा निवासी केसर सिंह 60 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह ने घरेलू क्लेश के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब कमरा बंद कर आग लगा लिया। परिजनों के शोर मचाने पर जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस को कॉल की। पुलिस के आने तक उसने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अनन-फानन में परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। मरीज की हालत नाजुक बनी है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

वृद्ध ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद गुस्से में ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश कर दी। जमरानी गेट में पास केशर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बेटे सुरेंद्र ने बताया कि सुबह करीब नो बजे पिता केशर सिंह ने ड्रम में रखा पानी गिरा दिया। इसी बात को लेकर पिता की मा माधवी देवी से कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पिता ने कपड़ों में आग लगानी शुरू कर दी। किसी तरह पिता को काबू किया तो वह कमरे में चले गए और भीतर से कुंडा लगा लिया। अनहोनी के शक में परिवार वालों ने दमुवादूँगा चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर कमरे का दरवाजा खुलवाया। भीतर केशर सिंह लहूलुहान हालात में थे। उन्होंने अपना गला ब्लेड से काट रखा था। परिजन घायल को लेकर बेस अस्पताल पहुँचे। अस्पताल प्रशासन ने केशर सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub