हल्द्वानी- कालाढूंगी थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाहियों की हवालात देखते ही उड़ गए होश, स्मैक तस्कर ने कर दिया कारनामा

हल्द्वानी- कालाढूंगी थाने से एक स्मैक तस्कर के फरार होने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे स्मैक के साथ पकडक़र लायी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हावालात में बंद कर दिया। गुरुवार की देर रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तस्कर के फरार होते ही
 | 
हल्द्वानी- कालाढूंगी थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाहियों की हवालात देखते ही उड़ गए होश, स्मैक तस्कर ने कर दिया कारनामा

हल्द्वानी- कालाढूंगी थाने से एक स्मैक तस्कर के फरार होने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे स्मैक के साथ पकडक़र लायी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हावालात में बंद कर दिया। गुरुवार की देर रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तस्कर के फरार होते ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। आनन-फानन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे उन्होंने तस्कर को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वहीं एसएसपी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की बात कही।

हल्द्वानी- कालाढूंगी थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाहियों की हवालात देखते ही उड़ गए होश, स्मैक तस्कर ने कर दिया कारनामा

मुंशी को चकमा दे हुआ फरार

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे कोटाबाग के बाजूनिया हल्दू निवासी मन्नू बिष्ट को पुलिस करीब तीन ग्राम स्मैक के साथ पडक़र लायी थी। इस दौरान रात में मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष अपने कमरे में चले गए। स्मैक तस्कर को हवालात में बंद किया गया। अचानक देर रात वह पेट में दर्द की शिकायत करने लगा। इस पर मुंशी ने उसे हवालात से बाहर निकालकर कार्यालय में बैठा दिया। इसके कुछ देर बाद मुंशी किसी काम से बाहर निकल गया।

एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

जैसे मुंशी दोबारा कार्यायल वापस आया तो उसे होश उड़ गये। आरोपी मन्नू मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी मुंशी ने अपने अन्य साथियों को दी तो थाने में अफरा-तफरी मच गई। देर रात थानाध्यक्ष समेत कई दरोगा और जवानों ने रात भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन मन्नू नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मन्नू के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। आज सुबह एसपी सिटी ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसके साथियों को रडार पर रखा है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार तस्कर के मामले की जांच करने के एसपी सिटी को निर्देश दिए गए हैं।