हल्द्वानी-नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली, इन संगठनों ने भी दिया साथ

Haldwani News-आज रामलीला मैदान से रैली संयोजक डा. जोगेन्द्र रौतेला मेयर हल्द्वानी नगर निगम के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गो से होकर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन निकली। रैली के प्रारम्भ होने से पूर्व रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक सभा की गई। सभा का संचालन निर्वतमान जिला महामंत्री चन्दन सिंह बिश्ट जी द्वारा
 | 
हल्द्वानी-नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली, इन संगठनों ने भी दिया साथ

Haldwani News-आज रामलीला मैदान से रैली संयोजक डा. जोगेन्द्र रौतेला मेयर हल्द्वानी नगर निगम के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गो से होकर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन निकली। रैली के प्रारम्भ होने से पूर्व रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक सभा की गई। सभा का संचालन निर्वतमान जिला महामंत्री चन्दन सिंह बिश्ट जी द्वारा किया गया। प्रदेश प्रवक्ता बिन्देश गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता को समाप्त करने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। भारत की सीमा से लगे पड़ोसी राष्ट्रों में प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को जो भारत में शरण लेना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कानून को संशोधित करके पेश किया है और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी भी यही चाहतें थे।

हल्द्वानी-नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली, इन संगठनों ने भी दिया साथ

रैली संयोजक डा. जोगेन्द्र रौतेला ने सभी संगठनों और सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में प्रताडि़त अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया कानून है। इस कानून के बनने से किसी भी समाज को भयभित नहीं होना चाहिए, कुछ विपक्षी पार्टीयां देश में अराजकता को माहौल पैदा कर देश को अस्थिर करना चाहतीं हैं देश की जनता उनको मुंह तोड़ जवाब देगी।

हल्द्वानी-नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली, इन संगठनों ने भी दिया साथ

रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर तिकोनिया स्थित दीन दयाल चौक पर समापन किया गया। समापन पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को शसक्त बनाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे है और नागरिकता संशोधन कानून से अन्य राष्ट्रों में प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए सरल बनाया जा रहा है और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि नागरिकता संशोधन कानून के सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता घर-घर जाकर सफल बनाये और इस कानून के बारे में लोगों को जागरूक बनायें। रैली को पूर्व सैनिक संगठन के बीएस रौतेला, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के आनन्द सिंह ढढोला, पंजाबी जन कल्याण समिति, नव युवक संघ, अद्र्ध सैनिक बल संगठन, वैश्य सभा, बिन्देश गुप्ता, दान सिंह रावत अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, मजहर नईम नवाब, दिनेश आर्य, हेमन्त द्विवेदी, रेनू अधिकारी, डा. अनिल कपूर डब्बू, तरूण बंसल आदि ने संबोधित किया।