चोरगलिया- घर से मजदूरी करने निकले युवक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, थम गई सांस…

चोरगलिया- न्यूज टुडे नेटवर्क: नंदौर नदी में मजदूरी के लिए घर से निकले युवक को एक अज्ञात वाहन ने सवेरे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही कुछ का कहना था कि युवक ने रास्ते में
 | 
चोरगलिया- घर से मजदूरी करने निकले युवक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, थम गई सांस…

चोरगलिया- न्यूज टुडे नेटवर्क: नंदौर नदी में मजदूरी के लिए घर से निकले युवक को एक अज्ञात वाहन ने सवेरे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही कुछ का कहना था कि युवक ने रास्ते में दम तोड़ा। जानकारी मुताबिक युवक अपने घर से दूर चोरगलिया स्थित अपने जीजा के वहा रह रहा था। जो नंदौर नदी के एनके-1 गेट में होने वाले खनन कार्य में मजदूरी करता था। फिलहाल मामले में अज्ञात वाहन की तालश जारी है। इधर हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

चोरगलिया- घर से मजदूरी करने निकले युवक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, थम गई सांस…

जीजा के साथ निकला था मजदूरी को

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम टीकम धपोला उम्र 18 वर्ष निवासी धुरा, बड़ौन ब्लाक ओखलकांडा है। जोकि पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण आज कल अपने जीजा देव सिंह बिष्ट निवासी काटबाँस, चोरगलिया के वहाँ आया हुआ था। हर रोज की तरह सुबह टीकम अपने जीजा के साथ नंधौर नदी में मजदूरी के लिए घर से निकला। वह दोनो एनके गेट-1 के पास पहुंचे थे कि अचानक मोड़ से आये अज्ञात वाहन ने टीकम को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों द्वारा टीकम को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा टीकम को मृत घोषित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।