हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, ऐसे बनाया चाचा नेहरू के जन्मदिन को यादगार

Delhi Public School Haldwani, दिल्ली पब्लिक स्कूल (रामपुर रोड) में बाल दिवस पर केक काटकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस खास मौके पर कहानियों, डांस और चुटकलों से बच्चों का मनोरंजन किया गया। शिक्षिका कीर्ति अगरतानिया ने बच्चों को बताया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इस दौरान शिक्षिकाओं
 | 
हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, ऐसे बनाया चाचा नेहरू के जन्मदिन को यादगार

Delhi Public School Haldwani, दिल्ली पब्लिक स्कूल (रामपुर रोड) में बाल दिवस पर केक काटकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस खास मौके पर कहानियों, डांस और चुटकलों से बच्चों का मनोरंजन किया गया। शिक्षिका कीर्ति अगरतानिया ने बच्चों को बताया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल-खेलकर बाल दिवस को यादगार बनाया।

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, ऐसे बनाया चाचा नेहरू के जन्मदिन को यादगार

 

बाल जिवस के खास मौके पर बच्चों ने भी विभिन्न गीतों पर मन मोहक नृत्य किया। शिक्षिकाओं ने विभिन्न गीतों की पैरोडी प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोजित म्यूजिकल चेयर में बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। बच्चों को स्वनिर्मित बधाई कार्ड एवं गिफ्ट्स भी दिए गए। प्री प्राइमरी विंग में कक्षाध्यापिकाओं मंजू गुप्ता,दिशा सिंह एवं सौम्या चौधरी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या रंजना शाही एवं उप प्रधानाचार्या रश्मि आनन्द ने सभी को बाल दिवस की शुभकामना दी।