हल्द्वानी-शैमफोर्ड विद्यालय में छात्र परिषद का गठन, कमल हेड बॉय तो सलोनी बनी हेड गर्ल

हल्द्वानी-शैमफोर्ड स्कूल में आज छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय मैनेजमेन्ट के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र कमल जोशी हेड बॉय, 11वीं की सलोनी कविदयाल हेड गर्ल चुने गये। हर्षवर्धन बिष्ट वाइस हेड बॉय, बरखा मदान वाइस हेड
 | 
हल्द्वानी-शैमफोर्ड विद्यालय में छात्र परिषद का गठन, कमल हेड बॉय तो सलोनी बनी हेड गर्ल

हल्द्वानी-शैमफोर्ड स्कूल में आज छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय मैनेजमेन्ट के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र कमल जोशी हेड बॉय, 11वीं की सलोनी कविदयाल हेड गर्ल चुने गये। हर्षवर्धन बिष्ट वाइस हेड बॉय, बरखा मदान वाइस हेड गर्ल सूरज दुर्गापाल स्पोट्र्स कैप्टन एवं पवन रावत स्पोट्र्स वाइस कैप्टन मनोनीत किए गए।

हल्द्वानी-शैमफोर्ड विद्यालय में छात्र परिषद का गठन, कमल हेड बॉय तो सलोनी बनी हेड गर्ल

शैम रेड हाउस में प्रियांशी सनवाल कप्तान, दिव्यांश पनेरू उपकप्तान, ब्लू हाउस में विनीत बिष्ट कप्तान, आरिश खान उपकप्तान, ग्रीन हाउस में विभांशु जोशी कप्तान, मुस्कान टम्टा उपकप्तान तथा गोल्ड हाउस में अमन सुनाल कप्तान, मानसी कब्डाल उपकप्तान निर्वाचित हुए। वर्तिका कब्डाल एवं सुनिधि भट्ट ने कल्चरल एवं लिट्रेरी हेड का पदभार ग्रहण किया। मनसा बिष्ट एवं अपराजिता गरवाल कल्चरल एवं लिट्रेरी वाइस हेड चुने गए। सानवी जोशी, अरनव यादव, प्रियांशी बिष्ट, निकिता कोरंगा, आयुष रौतेला, सारनया गहतोड़ी, आकांक्षा भण्डारी, यश पन्त, देव गुणवन्त, हर्षल गहतोड़ी, गंगा रौतेला, दीपक भट्ट आदि प्रिफेक्ट पर निर्वाचित हुए।

विद्यालय के विभिन्न सदनों के पदाधिकारी शानदार कदमताल करते हुए कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। प्रधानाचार्या सी के अमोला ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी ने कहा कि ‘यह पद शक्ति का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का द्योतक है।अत: आप लोगों से अपेक्षा है कि इस जिम्मेदारी का निर्वाह कुशलतापूर्वक करेंगे। अंत में विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अनुशासन तथा शिष्टाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा को उन्नत करने का आह्वान किया। समारोह में चेयपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वाइस प्रिंसिपल सन्तोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsApp Group Join Now
News Hub