हल्द्वानी-चन्द्र प्रकाश को मिला 14 साल की मेहनत का फल, भाजपा युवा मोर्चा मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी-भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चंद्र प्रकाश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष का नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल का आभार जताया। बता दें कि चंद्र
 | 
हल्द्वानी-चन्द्र प्रकाश को मिला 14 साल की मेहनत का फल, भाजपा युवा मोर्चा मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी-भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चंद्र प्रकाश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष का नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल का आभार जताया। बता दें कि चंद्र प्रकाश तिवारी वर्ष 2005 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहते हुए तहसील संयोजक, जिला संयोजक, चार बार प्रदेश सह मंत्री, व प्रांत संपर्क प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया। 14 वर्ष संगठन में निरंतर अपनी सेवा देने का फल अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर दिया गया।

देहरादून-अब कभी नहीं सुनाई देगी भाई साहब प्रणाम! की आवाज, फफक-फफक कर रो पड़े सीएम
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर चंद्र प्रकाश तिवारी को नैनीताल सांसद अजय भट्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन शाह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बधाई दी।