हल्द्वानी-चल्थी पुल निर्माण में भ्रष्टाचार पर उक्रांद देगा सांकेतिक धरना, घोटालेबाजों के खिलाफ ऐसे खोला मोर्चा

हल्द्वानी- आगामी 22 जून को उक्रांद एक दिन का सांकेतिक धरना देगा। चल्थी पुल निर्माण में लापरवाही व भ्रष्टाचार को लेकर पहले उक्रांद हल्द्वानी ब्रिडकुल में अनिश्चितकालीन धरना देने जा रहा था लेकिन ब्रिडकुल प्रबंधन की ओर से आये एक पत्र में कहा गया है कि आगामी 23 जून को शासन स्तरर पर एक बैठक
 | 
हल्द्वानी-चल्थी पुल निर्माण में भ्रष्टाचार पर उक्रांद देगा सांकेतिक धरना, घोटालेबाजों के खिलाफ ऐसे खोला मोर्चा

हल्द्वानी- आगामी 22 जून को उक्रांद एक दिन का सांकेतिक धरना देगा। चल्थी पुल निर्माण में लापरवाही व भ्रष्टाचार को लेकर पहले उक्रांद हल्द्वानी ब्रिडकुल में अनिश्चितकालीन धरना देने जा रहा था लेकिन ब्रिडकुल प्रबंधन की ओर से आये एक पत्र में कहा गया है कि आगामी 23 जून को शासन स्तरर पर एक बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद अनिश्चितकालीन धरना न देकर सिर्फ एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

हल्द्वानी-चल्थी पुल निर्माण में भ्रष्टाचार पर उक्रांद देगा सांकेतिक धरना, घोटालेबाजों के खिलाफ ऐसे खोला मोर्चा
उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने अपने एक बयान में कहा कि जनहित में बनने वाला चल्थी पुल 2017 से प्रस्तावित था। सरकार द्वारा पीडब्लूडी को बजट भी आवंटित किया गया था लेकिन पीडब्लूडी व ब्रिडकुल ने अपने कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया। उनियाल ने इस घोटाले में आरोपी ठेकेदारों, खनन व्यवसायी व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर सेवाओं से बर्खाश्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब तक निर्माण के नाम पर हुए धन व समय की बर्बादी उनकी निजी सम्पति से वसूली जाय। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।