हल्द्वानी- धंधा बदलने के बाद फिर फंसा बंदा, पढिय़े कैसे दो बार जेल से छूटने के बाद तीसरी बार फिर पहुंचा जेल

हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में लगातार तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है। अभी तक स्मैक, चरस और अन्य अवैध धंधों में लिप्त कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस के हाथ सफलता लगी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में
 | 
हल्द्वानी- धंधा बदलने के बाद फिर फंसा बंदा, पढिय़े कैसे दो बार जेल से छूटने के बाद तीसरी बार फिर पहुंचा जेल

हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में लगातार तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है। अभी तक स्मैक, चरस और अन्य अवैध धंधों में लिप्त कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक बार फिर बनभूलपुरा पुलिस के हाथ सफलता लगी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान इन्द्रानगर रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास हाइवे पर एक युवक रमेश चन्द्र जोशी पुत्र माध्वानन्द जोशी निवासी खेड़ा गोलापार को गिरफ्तार किया। चेंकिंग में उसके पास से 540 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। तस्करी में शामिल बाइक को भी सीज कर लिया गया। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

देहरादून- शासन ने किये IAS अधिकारियों के तबादले, ये IAS बनी टिहरी की नई डीएम

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष एसओ सुशील कुमार ने बताया कि तस्कर रमेश चन्द्र जोशी से पुलिस ने 540 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। तस्कर ने बताया कि अवैध चरस अल्मोड़ा से मंगाई गई थी। जिसके बाद फोन से सम्पर्क कर माल पेसेन्जर वाहन मैक्स से लाया गया था। जिसके बाद पूरी मामले की जांच में जुट गई है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि इससे पहले भी अभियुक्त दो बार अवैध शराब के मामले में थाना काठगोदाम से जेल जा चुका है। आगे भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।