हल्द्वानी-ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन का हुआ विस्तार, देखिये किसे मिला कौन-सा पद

हल्द्वानी-अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति भारत एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबाश्री और राष्ट्रीय अध्यक्षा कविता रायजादा से मंत्रणा के साथ ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की टीम का विस्तार करते हुए आज अधिवक्ता अमित कुमार गोयल प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ, भूपेंद्र
 | 
हल्द्वानी-ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन का हुआ विस्तार, देखिये किसे मिला कौन-सा पद

हल्द्वानी-अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति भारत एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबाश्री और राष्ट्रीय अध्यक्षा कविता रायजादा से मंत्रणा के साथ ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की टीम का विस्तार करते हुए आज अधिवक्ता अमित कुमार गोयल प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ, भूपेंद्र सिंह मियान अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष, अनिल उपाध्याय अध्यक्ष हल्द्वानी महानगर, अनुज रस्तोगी सचिव हल्द्वानी महानगर, चन्दन नयाल अध्यक्ष ब्लॉक ओखलकांडा, सुरेश गौड़ अध्यक्ष सतबुंगा गांव क्षेत्र, मनोज चन्याल प्रभारी आपदा प्रबंधन महानगर हल्द्वानी एवं महिला प्रकोष्ठ में अधिवक्ता दीक्षा गुप्ता जिला अध्यक्ष नैनीताल, अनिता पंत अवस्थी जिला अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर, आरती बिष्ट अध्यक्ष महानगर नैनीताल, दीपिका बिनवाल सचिव महानगर नैनीताल, शकुंतला नेगी अध्यक्ष ज्योलीकोट क्षेत्र के पद पर शुशोभित किया।

हल्द्वानी-ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन का हुआ विस्तार, देखिये किसे मिला कौन-सा पद

सभी नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए एवं ऑनलाइन मीटिंग द्वारा अपने पद के कर्तव्यों की सही दिशा में कार्यान्वयन करने की शपथ दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह दोनों संस्था पूरे भारतवर्ष में सामाजिक हितों के लिए कार्य करती है और अपने मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार निर्मूलन एवं मानव अधिकारों के सही दिशा में पालन करवाने को प्रतिबद्ध हैं।

संस्था प्रदेश स्तर पर उनकी अध्यक्षता में सामाजिक पहलुओं से जुड़े भिन्न-भिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है और कोरोना महामारी में भी सभी सदस्यों द्वारा समाज हित में कार्य निरंतर जारी हैं और अभी सभी सदस्य संस्था की मुहिम सडक़दुर्घटना से सुरक्षा पर भी जोश से जागरूकता फैलाने में लगे हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शोभा जोशी एवं अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा कनक चंद ने सभी से निष्पक्ष होकर कार्य करने की अपील की है।