हल्द्वानी-ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में नामांकन आज, फिर मैदान मारने में जुटी भाजपा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-आगामी 14 जनवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा और कांगे्रस के प्रत्याशियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस हर हाल में ब्लॉक प्रमुख का यह रण जीतना चाहती है। वही निकाय चुनावों की तरह इस बार भी भाजपा मैदान मारने की
 | 
हल्द्वानी-ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में नामांकन आज, फिर मैदान मारने में जुटी भाजपा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-आगामी 14 जनवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा और कांगे्रस के प्रत्याशियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस हर हाल में ब्लॉक प्रमुख का यह रण जीतना चाहती है। वही निकाय चुनावों की तरह इस बार भी भाजपा मैदान मारने की तैयारी में है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के तौर पर गौलापार के अर्जुन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने रामपुर रोड से क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह दरम्वाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। हल्द्वानी ब्लॉक का गठन होने के बाद करीब 56 सालों में 10 ब्लॉक प्रमुख बने है। ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आज नामांकन किया जायेगा। वही कल नाम वापस लिये जा सकेंगे। जबकि 14 जनवरी को मतदान होगा।

हल्द्वानी-ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में नामांकन आज, फिर मैदान मारने में जुटी भाजपा

व्यवहार कुशल होने का दरम्वाल को मिलेगा फायदा

भाजपा के प्रत्याशी रामपुर रोड से क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह दरम्वाल को पलड़ा भारी माना जा रहा है। भाजपा के आनंद सिंह दरम्वाल आज नामांकन करेंगे। व्यवहार कुशल होने का फायदा दरम्वाल को मिल सकता है। वहीं भाजपा ने इस रण को जीतने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि निवतर्मान ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट देर रात तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कांग्रेस खेमे में करने के लिए जुटे रहे। वही भाजपा के सभी समर्थकों ने इस उपचुनाव में जीत के लिए ताकत झोंक दी है। भाजपा इस उपचुनाव में जीत का दांवा कर रही है। जिस तरह भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी ठीक उसी तरह वह ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव फतह करेंगी।